एक्सप्लोरर

एआर रहमान के बाद प्रसून जोशी को भी नहीं पसंद आया 'Masakali 2.0', ऐसे जाहिर की नाराजगी

एआर रहमान और गीतकार प्रसून जोशी साल 2009 में बनाए गए अपने बेहतरीन गाने 'मसकली' के नए रीक्रिएटेड वर्जन से खुश नहीं हैं. इस जोड़ी ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली -6' के लिए ये गाना तैयार किया था.

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान और गीतकार प्रसून जोशी साल 2009 में बनाए गए अपने बेहतरीन गाने 'मसकली' के नए रीक्रिएटेड वर्जन से खुश नहीं हैं. इस जोड़ी ने राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'दिल्ली -6' के लिए ये गाना तैयार किया था. वहीं सोशल मीडिया पर नए वर्जन को लेकर नाराज लोगों की टीम में वे भी गुरुवार को शामिल हो गए.

रहमान ने मसकली 2.0 का बिना जिक्र किए ट्वीट किया, "कोई शॉर्टकट नहीं, रातों की नींद खराब कर, बार-बार लिखा गया. 200 से अधिक संगीतकारों, 365 दिनों के क्रिएटिव ब्रेनस्टोमिर्ंग का मुख्य उद्देश्य ऐसे संगीत का उत्पादन करना था जो पीढ़ियों तक चले. एक निर्देशक, एक संगीतकार, और गीतकार की एक टीम और अभिनेताओं, नृत्य निर्देशकों और एक अथक फिल्म के क्रू द्वारा बनाया गया."

इसके साथ ही रहमान ने मूल गाने का लिंक भी साझा किया, जिससे साफ पता चलता है कि वे किस की बात कर रहे हैं. मूल गाने में नजर आईं अभिनेत्री सोनम कपूर ने रहमान के ट्वीट को रीट्वीट भी किया.

गीतकार प्रसून जोशी ने मूल गाने का समर्थन करने की बात कहते हुए ट्वीट किया, "दिल्ली 6 के लिए मसकली सहित लिखा गया हर गाना दिल के करीब है, यह देख दुख हुआ कि एआर रहमान का मूल क्रिएशन और मोहित चौहान द्वारा गाये गाने का इस्तेमाल किया गया."

फिल्म 'दिल्ली 6' के निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने भी इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने लिखा, ''दिल्ली 6 फिल्म और इसके गाने दोनों को ही बहुत प्यार और जुनून से बनाया गया था. ओरिजनल को आने वाली पीढ़ी के लिए बचाकर रखना होगा.''

ओरिजनली ये गाना सोनम कपूर और अभिषेक बच्चन पर फिल्माया गया है. ये गाना साल 2009 में आई फिल्म 'दिल्ली 6' का है जिसे अब रिक्रिएट किया गया है. इस गाने के रिमेक की बात करें तो इसे तुलसी कुमार और सचेत टंडन ने अपनी आवाज दी है. गाने का म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. वहीं, इसके ओरिजनल गाने का म्यूजिक ए आर रहमान ने दिया था. जबकि ओरिजनल गाने को मोहित चौहान ने गाया था और इसके बोल प्रसून जोशी ने लिखे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: बबीता ने खुद को बताया 'बेगुनाह', मुंबई में हथियार पहुंचाने का आरोप

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
वियतनाम में कितने हो जाते हैं भारत के 1000 रुपये, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget