एक्सप्लोरर

Prakash Raj ने गलवान कंट्रोवर्सी पर ऋचा चड्ढा का दिया साथ, Akshay को लेकर कहा 'आपसे उम्मीद नहीं थी'

Prakash Raj Tweet: ऋचा चड्ढा का भारतीय सेना को लेकर किया गया ट्वीट विवादों में है, जिसपर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है. अब एक्टर प्रकाश राज एक्ट्रेस के सपोर्ट में आए हैं और अक्षय पर निशाना साधा है.

Prakash Raj Supports Richa And Targeted Akshay: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. गलवान मुद्दे पर ट्वीट के बाद से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया जा रहा है. आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक ऋचा के ट्वीट को लेकर उन्हें खरी-कोटी सुना रहे हैं. इतना ही नहीं फुकरे फेम एक्ट्रेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई गई हैं. इस बीच दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज एक्ट्रेस के सपोर्ट में सामने आए हैं.

ऋचा का सपोर्ट और अक्षय पर निशाना
साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुके एक्टर प्रकाश राज ने ऋचा चड्ढा के गलवान ट्वीट मामले में उनका साथ दिया है. साथ ही अक्षय कुमार पर निशाना साधा है. अभिनेता प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को लेकर रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी अक्षय कुमार. ऋचा चड्ढा हमारे देश के लिए आपसे ज्यादा प्रासंगिक है सर'. इसके बाद प्रकाश राज ने ऋचा के गलवान ट्वीट पर लिखा- 'हम आपके साथ हैं ऋचा चड्ढा. हम जानते हैं कि आपके कहने का क्या मतलब था'.

क्या है पूरा मामला?
बताते चलें कि, ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के आदेश को पूरा करने के लिए तैयार हैं. हम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहे हैं हम जल्द ही ऑपरेशन पूरा करेंगे'.  इसी बयान को कोट करते हुए ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर लिखा, 'गलवान हाय कह रहा है'. देखते ही देखते ऋचा चड्ढा के इस ट्वीट पर विवाद शुरू हो गया. लिहाजा उन्होंने इसे डिलीट कर सभी से माफी मांगी.

अक्षय ने ऋचा चड्ढा को लेकर किया था ये ट्वीट
आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने ऋचा चड्ढा के वायरल ट्वीट के स्क्रीनशॉट को रिट्वीट किया था. इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'यह देखकर मुझे दुख हुआ. हमारी भारतीय सेना के प्रति हम अनग्रेसफुल नहीं हो सकते. वह है तो आज हम हैं'.

यह भी पढ़ें - Bhediya Box Office Collection: पहले दिन ऐसा रहा वरुण-कृति की 'भेड़िया' का हाल, किया इतने करोड़ का बिजनेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
राजेश खन्ना के पूर्व बंगले को ‘भूतिया’ बताने पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
150 Cr के बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे राज कुंद्रा, PMLA कोर्ट के समन को बॉम्बे हाई कोर्ट में दी चुनौती
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
'कर्म कभी माफ नहीं करता', बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
Dhamaal 4 Day 19 BO: 'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'सिंघम रिटर्न्स' का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में 'धमाल 4', बॉक्स ऑफिस धमाका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget