एक्सप्लोरर

Prakash Raj ने छत्रपति शिवाजी के फर्स्ट लुक को लेकर Akshay Kumar को किया ट्रोल, शेयर किया मीम

Prakash Raj Trolls Akshay Kumar: प्रकाश राज ने अक्षय कुमार के 'छत्रपति शिवाजी' के लुक को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया है. एक्टर ने एक मीम शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है.

Prakash Raj Trolls Akshay Kumar: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने कुछ दिनों पहले अपकमिंग मराठी फिल्म 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) से अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था. इसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. अक्षय ने फिल्म से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया था, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज के लुक में नजर आए, लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स की नजर बल्ब पर टिक गई. यूजर्स का कहना था कि उस जमाने में बल्ब का अविष्कार नहीं हुआ था. अब इसे लेकर एक्टर प्रकाश राज ने अक्षय कुमार (Prakash Raj) को ट्रोल किया है.

प्रकाश राज ने अक्षय कुमार को ऐसे किया ट्रोल

प्रकाश राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दो फोटो का कोलाज शेयर किया है. पहली फोटो पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अक्षय कुमार के इंटरव्यू से लिया लिया गया है. दरअसल, ये एक मीम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अक्षय कुमार से पूछ रहे हैं कि 'शिवाजी महाराज के टाइम इलेक्ट्रिक बल्ब कैसे आया गुटखाखोर?' अक्षय कुमार जवाब में कहते हैं, 'वैसे ही जैसे 1988 में डिजिटल कैमरा आ गया था'. वहीं, दूसरी फोटो में अक्षय कुमार शिवाजी महाराज वाले लुक में हैं, जिसमें झूमर पर बल्ब लगे हुए दिख रहे हैं.


Prakash Raj ने छत्रपति शिवाजी के फर्स्ट लुक को लेकर Akshay Kumar को किया ट्रोल, शेयर किया मीम

पहले भी अक्षय कुमार पर साध चुके हैं निशाना

प्रकाश राज ने इस मीम को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मन की बात... बस पूछ रहा हूं'. वैसे ये पहली बार नहीं है जब प्रकाश राज ने अक्षय कुमार पर निशाना साधा है. इससे पहले ऋचा चड्ढा ने गलवान मामले में ट्वीट किया था, जिस पर अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया था. तब भी प्रकाश राज ने ट्वीट करते हुए कहा था कि उन्हें अक्षय कुमार से ये उम्मीद नहीं थी.

कब रिलीज होगी ये मराठी फिल्म? 

गौरतलब है कि 'वेदत मराठे वीर दौडले सात' (Vedat Marathe Veer Daudle Saat) सात बहादुर योद्धाओं की कहानी है, जिनका एकमात्र उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वराज्य के सपने को साकार करना था. यह फिल्म दिवाली 2023 के मौके पर मराठी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इसका निर्देशन महेश मांजरेकर कर रहे हैं. इस मूवी में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के अलावा जय दुधने, उत्कर्ष शिंदे, विशाल निकम, विराट मडके, हार्दिक जोशी, सत्या, अक्षय, नवाब खान और प्रवीण तारडे जैसे सितारे नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- Yash Net Worth: करोड़ों का घर... लग्जरी कारों का कलेक्शन, 'रॉकी भाई' की नेटवर्थ जान हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget