सलमान खान ने इस तरह दी पीएम मोदी को Birthday की शुभकामनाएं
अभिनेता सलमान खान ने एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 70 साल के हो गए. इस मौके पर देश-दुनिया से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं. बॉलीवुड के दबंग सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को ट्वीट कर बधाई दी.
सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ''माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.''
Wishing the honourable prime minister Mr. Narendra Modi, a very happy birthday n many more to come @narendramodi pic.twitter.com/1Drl7EBv5O
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2020
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फिल्म इंडस्ट्री के जुड़ी कई हस्तियों ने भी बधाई दी है. अभिनेत्री कंगना रनौत, लता मंगेशकर, उर्मिला मातोंडकर, अनुपम खेर, अनिल कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुर भंडारकर, रितेश देशमुख ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना की.
Source: IOCL

























