एक्सप्लोरर

'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक 38 देशों में रिलीज होगी, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक इस दिनों अपनी रिलीज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज को 5 अप्रैस से प्रोस्टपोन करते हुए 11 अप्रैल कर दिया है. अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया है कि ये फिल्म एक या दो नहीं बल्कि 38 देशों में रिलीज होने वाली है.

'पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक इस दिनों अपनी रिलीज को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म की रिलीज को 5 अप्रैल से प्रोस्टपोन करते हुए 11 अप्रैल कर दिया है. अब इस फिल्म के प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया है कि उनकी टीम फिल्म को अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूएई सहित 38 देशों में रिलीज करने की योजना बना रही है.

उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने की उनकी कहानी बयां करती है. पंडित ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी' की जिंदगी के बारे में जानने की रुचि न सिर्फ भारतीय दर्शकों में, बल्कि विश्व भर के सिनेमा प्रेमियों में है. हमने फिल्म को न केवल देश में, बल्कि कम से कम 38 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई है."

पंडित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक के निर्माता और डिस्ट्रिब्यूटर हैं. उन्होंने कहा, "फिल्म भारत में 1700 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी और हमने विदेशों में इसे 600 स्क्रीन्स पर रिलीज करने की योजना बनाई है."

'पीएम नरेंद्र मोदी' 11 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है और इसी दिन लोकसभा चुनाव की भी शुरुआत हो रही है. फिल्म हिंदी, तेलुगू और तमिल में उपलब्ध होगी. टीम इसी दिन विदेशों में भी फिल्म को रिलीज करने की योजना बना रही है.

पीएम नरेंद्र मोदी' बायोपिक 38 देशों में रिलीज होगी, मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

पंडित ने कहा, "अब संदेह नहीं होना चाहिए कि यह फिल्म क्या है. यह एक सिनेमाई उत्पाद है. जिन लोगों ने फिल्म पर सवाल उठाया है और इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है, उन्होंने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को समाप्त करने की कोशिश की है."

उन्होंने कहा, "क्या वे लोग ढोंगी नहीं हैं, जो अन्य फिल्मों पर प्रतिबंध लगाए जाने की आलोचना करते हैं और अब वे 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं?" कांग्रेस के एक प्रवक्ता अमन पंवार द्वारा दाखिल याचिका में दलील दी गई है कि चुनाव से पहले मोदी की बायोपिक रिलीज होने से चुनावी माहौल बिगड़ जाएगा.

फिल्म की आलोचना को प्रोपगेंडा करार देते हुए पंडित ने कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है, जो प्रेरणादायक के साथ ही साथ मनोरंजक भी है. जो लोग इसे एजेंडा से प्रेरित कह रहे हैं, उन्होंने यह फिल्म देखी तक नहीं है."

उन्होंने कहा, "हमने प्रधानमंत्री का गुणगान करने या विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देने के लिए यह फिल्म नहीं बनाई है. हमने राजनीति में आने के बजाय उनके सफर पर ध्यान केंद्रित किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Katrina Kaif Photo With Boy: कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
कैटरीना कैफ ने बेटे विहान संग शेयर की पहली फोटो, पार्क में खेलती आईं नजर
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget