एक्सप्लोरर

मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन, फिल्म ‘उरी’ के अंदाज में पीएम मोदी ने लोगों से पूछा- ‘हाउज द जोश’

पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय फिल्में दुनियाभर में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं. बाहरी लोगों को आईना दिखाती हैं, हमें हमारी छवि वैश्विक रूप से सुधारने में मदद करती हैं.

मुंबई:  देश के पहले भारतीय राष्ट्रीय सिने संग्रहालय (एनएमआईसी) का उद्घाटन करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म उरी के अंदाज में लोगों से पूछा, "हाउज द जोश." इसके बाद वहां मौजूद सभी फिल्मी हस्तियों ने ताली बजाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में आपके जोश की बहुत चर्चा है.  उन्होंने कहा कि फिल्म दर्शकों को इसका एहसास दिलाए बिना ही उनकी सोचने की प्रक्रिया बदल देती है और तभी फिल्में और समाज एक-दूसरे का प्रतिबिंब होते हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि फिल्म का माध्यम ऐसी शांत शक्ति है, जो लोगों को धीरे-धीरे चुपचाप से प्रभावित करती है और हमारे समाज में बड़े बदलाव लाने और देश के विकास में योगदान करती है.

 

मोदी ने कहा, "फिल्मों को सामाजिक बदलाव के साथ याद किया जाता है..उनमें भविष्य के बदलाव को पकड़ने की कुशलता होती है. सैकड़ों विभिन्न भाषाएं, हजारों बोलियां बोलने वालों और व्यापक रूप से फैली संस्कृतियों को एक करती हैं और अपने तरीके से पर्यटन को बढ़ावा देती हैं और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद करती हैं और इस प्रकार से राष्ट्र-निर्माण की प्रक्रिया में विशाल योगदान देती हैं."

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि भारतीय फिल्में दुनियाभर में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं. बाहरी लोगों को आईना दिखाती हैं, हमें हमारी छवि वैश्विक रूप से सुधारने में मदद करती हैं. हमारी फिल्मों, संगीत, गानों के साथ हमारे कलाकार कई देशों में लंबे समय तक रहने वाला प्रभाव छोड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि फिल्मों के अतिरिक्त, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'रामायण' जैसे कई टीवी शो विदेशों में लोकप्रिय हैं, जहां लोग एक आम भारतीय जीवन की झलकियां देखना चाहते हैं.

मुंबई में सिनेमा संग्रहालय का उद्घाटन, फिल्म ‘उरी’ के अंदाज में पीएम मोदी ने लोगों से पूछा- ‘हाउज द जोश’

इससे पहले उन्होंने मनोज कुमार, आमिर खान, ए.आर. रहमान, आशा भोसले, पंडित शिवकुमार शर्मा, रणधीर कपूर, करण जौहर, मधुर भंडारकर, किरण शांताराम, बोनी कपूर, डेविड धवन, रोहित शेट्टी, वहीदा रहमान, जितेंद्र कपूर, आशा पारेख, पंकज कपूर, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, परिणीति चोपड़ा, दिव्या दत्ता और कई अन्य पूर्व और वर्तमान की बॉलीवुड हस्तियों की उपस्थिति में एनएमआईसी का उद्घाटन किया.

कार्यक्रम में इसके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव, मुख्मंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, रामदास आठवले, श्याम बेनेगल, प्रसून जोशी और कई अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें-

महारैली में बोलीं ममता- मोदी सरकार की ‘एक्सपायरी डेट’ खत्म, विपक्ष के पीएम उम्मीदवार का फैसला चुनाव बाद’

ममता की महारैली में बोले केजरीवाल, ‘मोदी-शाह ने किया देश का बेड़ा गर्क, देश में घोला नफरत का जहर’

ममता की महारैली पर बोले पीएम मोदी- डरकर सभी विपक्षी दल आए साथ

ममता की महारैली: यशवंत सिन्हा का मोदी सरकार पर हमला, कहा- मुद्दा मोदी नहीं हैं, मुद्दे ही मुद्दा हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका सिंह ने खोला बड़े भाई का सबसे बड़ा राज
गुरुद्वारों में कीर्तन गाते थे दलेर मेहंदी, जब मीका ने खोला भाई का बड़ा राज
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
दीवाली 2026 पर महा-क्लैश: 'रामायण' के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
अक्टूबर महीने में इन तीन फिल्मों की सुनामी, एक 700 करोड़ पार दूसरी की 500 करोड़ से ज्यादा कमाई

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget