एक्सप्लोरर

Lockdown में हो रहे हैं बोर तो आपके लिए हैं ये ऑनलाइन Games, अनुष्का से लेकर बादशाह भी हैं इनके फैन

लॉकडाउन के दौरान अगर आप घर पर बोर हो रहे हैं तो आप इन ऑनलाइन गेम्स के जरिए एंजॉय कर सकते हैं. कई बॉलीवुड स्टार्स भी इन गेम्स को घर पर खेल रहे हैं.

कोरोना वायरस महामारी ने भारत समेत दुनियाभर में लोगों की दिनचर्या को बदल कर रख दिया है. लॉकडाउन की वजह लोगों के पास घर पर रुकने के अलावा कोई दूसरा ऑप्शन नहीं है. इस खतरनाक वायरस को सावधानी बरतते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही हराया जा सकता है.

लॉकडाउन के दौरान लोग एक ही जैसी डेली रुटीन से बोर हो गए हैं. लेकिन इस बोरियत को दूर करने के लिए इंटरनेट पर कई सारे गेम्स मौजूद हैं जो आपके लॉकडाउन को काफी ज्यादा एंटरटेनिंग बना सकते हैं. इस लॉकडाउन के दौरान आप अपने दोस्तों के साथ कई ऑनलाइन गेम्स खेल सकते हैं. यहां तक कि ये गेम्स आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार्स तक खेल रहे हैं. आइए जानते हैं उन गेम्स के बारे में जो लॉकडाउन के दौरान ज्यादा पॉपुलर हुए हैं.

PUBG मोबाइल

ऐसा कोई गेम लवर नहीं होगा जिसे PUBG के बारे में पता नहीं होगा. ये दुनिया के सबसे ज्यादा खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स में से एक है. PUBG मोबाइल, Android और iOS प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है. यह फ्री-टू-प्ले गेम है.

रैपर बादशाह ने भी PUBG डाउनलोड किया है. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि मैंने भी पबजी डाउनलोड कर लिया है. साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा," ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे.

View this post on Instagram
 

Na na karte pyar tumhi se kar baithe

A post shared by BADSHAH (@badboyshah) on

Call of Duty: मोबाइल

‘कॉल ऑफ ड्यूटी’, एक्टिविज़न द्वारा बनाया गया ये वीडियो गेम हाल के दिनों में काफी पॉपुलर हो गया है. ये गेम प्लेयर्स को चुनने के लिए कई तरीके प्रदान करता है. प्लेयर्स को इन-गेम चैट सुविधा का उपयोग करके अपने टीम के साथियों के साथ चैट करने का भी ऑप्शन दिया गया है. PUBG की तरह कॉल ऑफ ड्यूटी (CoD) मोबाइल भी फ्री-टू-प्ले है और यह एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ कॉल ऑफ ड्यूटी के बहुत बड़े फैन हैं और उन्होंने बागी 3 के प्रमोशन के दौरान खेलने के लिए अपने फैंस को इन्वाइट भी किया था.

Ludo King

गर्मियों की छुट्टियों को याद करें जब हम अपने दोस्तों के साथ लूडो खेलते थे. वे बहुत ही सुनहरे दिन थे. ये पॉपुलर गेम अब परिवार के सदस्यों के साथ ऑनलाइन खेला जा सकता है. लूडो किंग पीसी, एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. आप अपने फेसबुक दोस्तों के साथ गेम भी खेल सकते हैं और जीतते समय उनके साथ चैट कर सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस खेल में सांप और सीढ़ी भी है, जिसे आप खेलकर अपने बचपन की यादों को ताजा कर सकते हैं.

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी लॉकडाउन के बीच इस गेम को खेल रहे हैं. अनुष्का ने इस गेम को लेकर एक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी. इनके अलावा एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी इस गेम को डाउनलोड करने की जानकारी दी थी.

FIFA Soccer

इलेक्ट्रॉनिक आर्ट्स से फीफा गेम का मोबाइल वर्जन फुटबॉल पर आधारित सबसे पसंदीदा मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम में से एक है. इसमें एक प्लेयर टीम बना सकता है और 11, 11 प्लयेर्स इसमें भाग ले सकते हैं. आप एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्मों पर सच में फुटबॉल खेलने का एक्सपीरियंस कर सकते हैं. गेम एक्सबॉक्स वन, पीसी और पीएस 4 पर भी उपलब्ध है.

Carrom Pool

हमने अपने बचपन का एक बड़ा समय अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ कैरम खेलने में बिताया है. अगर आप 90 के दशक के बच्चे हैं तो आप गेम खेलना पसंद करेंगे. एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ अब हमारे पास कैरम का डिजिटल वर्जन मौजूद है. फ्री-टू-प्ले कैरम पूल एंड्रॉइड और आईओएस प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget