एक्सप्लोरर

Pashmina Roshan ने खोले भाई ऋतिक रोशन के राज, कहा- हम सब फैमिली में साथ सोते हैं, सबा आजाद के लिए कही ये बात

Pashmina Roshan On Bonding With Hrithik Roshan: पश्मीना रोशन ने अपने भाई ऋतिक रोशन और होने वाली भाभी सबा आजाद संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की.

Pashmina Roshan On Bonding With Hrithik Roshan: पश्मीना रोशन अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने हाल ही में लव और फ्रेंडशिप पर बेस्ड फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया हैं. उनका शुरू से ही फिल्मी घराने से ताल्लुक रहा है. वे म्यूजिक डायरेक्टर और कंपोजर राजेश रोशन की बेटी हैं. जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की चचेरी बहन हैं.

पश्मीना रोशन की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' हाल ही में रिलीज हुई है. इसमें उनके साथ रोहित सराफ,नैला ग्रेवाल और जिबरान खान ने काम किया. लेकिन इसे दर्शकों से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. वहीं अब पश्मीना ने एक बातचीत में ऋतिक रोशन और ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद संग अपनी बॉन्डिंग पर बात की. इस दौरान पश्मीना ने यह भी बताया कि वे आपस में अपने सीक्रेट्स शेयर करते हैं. हॉल में एक साथ गद्दे डालकर सब साथ सोते हैं.  

ऋतिक को डुग्गु भैया बुलाती हैं पश्मीना

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

पश्मीना ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को एक इंटरव्यू दिया है. इस दौरान उन्होंने बताया कि बड़े भाई ऋतिक रोशन को वे डुग्गु भैया बुलाती हैं. उन्होंने कहा कि, 'वो मेरे डुग्गु भैया है.' 

साथ रहते हैं तो सब साथ सोते हैं

पश्मीना ने यह भी बताया कि उनका 'रियल डील' नाम से एक फैमिली ग्रुप है. इसका हिस्सा ऋतिक रोशन, सबा आजाद वे और फैमिली के अन्य यंग लोग हैं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, 'हम हॉल में गद्दे बिछाते हैं और साथ सोते हैं. एक-दूसरे को अपने राज बताते हैं.' पश्मीना ने बताया कि जब छुट्टियों पर होते है तो सब साथ सोते हैं. कोई भी अपने कमरे में नहीं सोना चाहता है.

सबा-ऋतिक ने किया पश्मीना की फिल्म का प्रमोशन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pashmina Roshan (@pashminaroshan)

पश्मीना ने ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और ऋतिक रोशन के लिए कहा कि दोनों ने उनकी डेब्यू फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया है. दोनों ने इसके ट्रेलर और सॉन्ग्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. वहीं ऋतिक ने पश्मीना की फिल्म के म्यूजिक को अपनी सुपरहिट डेब्यू फिल्म 'कहो ना... प्यार है' के म्यूजिक से कंपेयर किया. 

पश्मीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो पश्मीना की डेब्यू फिल्म कोई खास कमाल नहीं कर सकी. वहीं ऋतिक रोशन को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'फाइटर' में देखा गया था. जबकि उनकी अपकमिंग फिल्म 'वॉर 2' है. 14 अगस्त 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: वर्ल्डकप फाइनल के लिए अजय देवगन का जोश हाई, बोले- टीम इंडिया आज जी जान लगा दो, ब्रिटिश एक्ट्रेस ने भी कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील
160 करोड़ में बिके 'जेलर 2' के OTT राइट्स, तमिल सिनेमा की सबसे बड़ी नॉन-थिएट्रिकल डील

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget