एक्सप्लोरर

वर्ल्डकप फाइनल के लिए अजय देवगन का जोश हाई, बोले- टीम इंडिया आज जी जान लगा दो, ब्रिटिश एक्ट्रेस ने भी कही यह बात

T20 World Cup Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जा रह है. इसे लेकर अजय देवगन ने टीम इंडिया को खास मैसेज भेजा है.

T20 World Cup Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन में केंसिंग्टन ओवल मैदान पर खेला जा रहा है. पूरे देश की निगाहें टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच पर टिकी हुई है. सभी को उम्मीद है कि भारतीय टीम वर्ल्डकप अपने घर लाएगी.

बॉलीवुड में भी विश्वकप फाइनल को लेकर सेलेब्स को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें है. बॉलीवुड सुपरस्टार और हाल में ही खेल से जुड़ी फिल्म 'मैदान' में दिखे अजय देवगन ने फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया के लिए खास मैसेज दिया है. एक्टर का फाइनल मुकाबले के लिए जोश हाई है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके टीम इंडिया को अपनी पूरी जान लगाकर खेलने के लिए कहा है.

अजय देवगन को उम्मीद- घर आएगी ट्रॉफी

अजय देवगन को उम्मीद है कि टी-20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी पर टीम इंडिया कब्जा करेगी. उन्होंने फाइनल मुकाबले के दौरान एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ''आज रात, लाखों दिल आपके साथ एक होकर धड़क रहे हैं, टीम इंडिया. जुनून के साथ खेलें, मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दें. हमें यकीन है.''

परिवार संग मैच देख रही रवीना टंडन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

वर्ल्ड कप फाइनल मैच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन भी देख रही हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, ''इलेक्ट्रिक. प्रेयर्स. कम ऑन इंडिया.' वे अपने परिवार के साथ मैच का लुत्फ लें रही हैं. एक्ट्रेस ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें टीवी स्क्रीन कर कई लोग मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं.

सोफी चौधरी ने की अक्षर-विराट की तारीफ


वर्ल्डकप फाइनल के लिए अजय देवगन का जोश हाई, बोले- टीम इंडिया आज जी जान लगा दो, ब्रिटिश एक्ट्रेस ने भी कही यह बात

वहीं एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने अक्षर पटेल और विराट कोहली की शानदार पारियों की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा है कि, 'जब भारत को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी तब #AxarPatel की शानदार पारी और निश्चित रूप से #KingKohli सबसे बड़े दिन पर वहां थे. गेम ऑन, लेट्स गो बॉयज.'

फाइनल के लिए भारत की प्लेइंग-11 इस प्रकार है- 

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11 इस प्रकार है- 

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया, तबरेज शम्सी.

यह भी पढ़ें: 'कल्कि 2898 एडी' देखकर हैरान रह गए रजनीकांत, फिल्म ने रश्मिका-श्रद्धा कपूर का भी जीत लिया दिल, जानें क्या बोले तीनों सितारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget