एक्सप्लोरर

धन-दौलत के मामले में Parineeti Chopra के सामने कुछ नहीं हैं Raghav Chadha, जानिए कपल की इनकम और नेटवर्थ

Parineeti-Raghav Engagement: इन दिनों परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी सगाई को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. दोनों अपनी फील्ड में काफी पॉपुलर हैं. तो चलिए आज इस कपल की नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

Parineeti-Raghav Engagement: राघव चड्ढा राजनीतिक जगत में हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं लेकिन इन दिनों वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इस साल के अंत तक एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कपल शनिवार को दिल्ली में करीबी दोस्तों और परिवार के सामने एक-दूसरे को रिंग पहनाएंगे. परिणीति और राघव दोनों ही अपने-अपने करियर में सफल हैं और अपने-अपने क्षेत्र में खूब पैसा कमा रहे हैं. हालांकि इनकम के मामले में परिणीति राघव से कई गुना आगे हैं. तो चलिए आज इनकी नेटवर्थ पर एक नजर डालते हैं.

एकाउंटेंट भी हैं राघव चड्ढा
राघव चड्ढा एक राजनेता होने के अलावा एक चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं. उन्होंने डेलॉइट, श्याम मालपानी और ग्रांट थॉर्नटन सहित विभिन्न एकाउंटेंसी फर्मों के साथ काम किया है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, राघव चड्ढा बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है. कथित तौर पर, राघव के पास एक मारुति स्विफ्ट डिजायर और 90 ग्राम के गहने हैं, जिनकी कीमत लगभग 4,95,000 रुपए है. उनके पास 37 लाख रुपए की कीमत का एक घर भी है.

करोड़ों में है परिणीति की नेटवर्थ
सियासेट की रिपोर्ट के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की कुल संपत्ति 60 करोड़ रुपए है. वो मुख्य रूप से फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई करती हैं. उनके पास मुंबई में एक लक्जरी सी-फेसिंग अपार्टमेंट है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ऑडी ए6, जगुआर एक्सजेएल और ऑडी क्यू5, जगुआर एक्सजेएल जैसी कारों की मालकिन हैं.

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से की पढ़ाई
बता दें कि परिणीति और राघव की पढ़ाई लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई है. दोनों को मुंबई में लगातार दो दिन लंच और डिनर डेट पर स्पॉट किया गया. इसी के बाद इनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए. इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया. हाल ही में एक्ट्रेस और आप नेता आईपीएल मैच देखते हुए भी स्पॉट किए गए थे. इसके बाद ये कपल मुंबई में डेट नाइट एंजॉय करते दिखे. तमाम अटकलों के बाद अब फाइनली इनकी सगाई की तारीख रिवील हो ही गई है. वहीं फैंस परिणीति और राघव की इंगेजमेंट की खबर आने से काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra और Raghav Chadha की सगाई में शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा, इस दिन आएंगी दिल्ली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office Collection: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'स्पाइडर मैन' ने 'जन नायकन' समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन
Box Office Day 1 Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में ऐतिहासिक शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
Live Updates: 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' की भारत में धांसू शुरुआत, 6 बजे तक कलेक्शन 29 करोड़ के पार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बैरी ने पीएम को कहा भगवान विष्णु का अवतार
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'धमाल 4'-'वेलकम टू द जंगल' सबको पछाड़ा
'स्पाइडर मैन' ने पहले दिन 6 बजे तक तोड़े 15 फिल्मों के रिकॉर्ड

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget