एक्सप्लोरर

दहेज प्रथा को लेकर बोली परिणीति चोपड़ा, महिला की कीमत लगाना शर्मनाक है

अपनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' को प्रमोट करने पहुंची परिणीति चोपड़ा ने दहेज प्रथा को लेकर लोगों को जागरुक करने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की कीमत लगाना शर्मनाक है.

भारत में 1961 से दहेज लेने व देने को गैर-कानूनी माना जाता है, लेकिन समाज में आज भी इसका प्रचलन है. ऐसे में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को आश्चर्य होता है कि कैसे भारतीय परिवार इसे 'तोहफा' मान सकते हैं. परिणीति ने कहा, "सब जानते हैं कि दहेज-प्रथा गैरकानूनी और अनैतिक है, लेकिन वे फिर भी इसका लेन-देन करते हैं. ऐसे में मुझे गुस्सा तो तब आता है जब लोग इसे अच्छा बनाने के लिए 'तोहफा' का जामा पहना देते हैं. दहेज का साफ अर्थ यही होता है कि आप लड़की की कीमत लगा रहे हैं और उसे खरीद रहे हैं." अपनी फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के प्रोमोशन के दौरान अभिनेत्री ने कहा, "हम खुद को आधुनिक कहते हैं, लेकिन फिर हम क्या कर रहे हैं? श्रेष्ठ दिखने के लिए हम लड़की के परिवार वालों से पैसे और लक्जेरियस चीजों की मांग करते हैं. हमारे देश का यह नजारा दुर्भाग्यपूर्ण है." दहेज देना एक और अपराध को न्योता देने जैसा है. इसमें से ही एक अपराध बालिगों को पकड़ कर जबरदस्ती बंदूक की नोक पर शादी करने के मजबूर करना है. इस अपराध को 'पकड़वा विवाह' (जबरदस्ती शादी) के नाम से जाना जाता है. यह बिहार में सालों से चला आ रहा है. अक्सर ऐसी जबरदस्ती शादियां इसलिए भी होती है, क्योंकि वरपक्ष शादी करने के लिए ढेर सारा दहेज मांगते हैं. 'जबरिया जोड़ी' एक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 'पकड़वा विवाह' के आसपास घूमती है. प्रशांत सिंह निर्देशित फिल्म 'जबरिया जोड़ी' पूर्वोत्तर बिहार में प्रचलित 'पकड़वा विवाह' (किसी युवक को पकड़कर उसकी जबरन शादी कराना) पर आधारित है. परिणीति ने कहा, "हालांकि 'पकड़वा विवाह' दहेज प्रथा के खिलाफ है, लेकिन ये गलत है. आप किसी का भी अपहरण जबरदस्ती शादी करने के लिए नहीं कर सकते हैं. ऐसे में जब दहेज की मांग ही नहीं रहेगी तो पकड़वा विवाह भी अपने आप ही खत्म हो जाएगा. मेरी लोगों से विनती है कि लड़की की जिंदगी पर कीमत लगाना बंद करिए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cocktail 2 Worldwide Box office Collection: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 8वें दिन भी नहीं थमी 'कॉकटेल 2', बनाए 3 और नए रिकॉर्ड
Saturday BO Collection Live Updates: 'वेलकम टू द जंगल' मचा रही भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी है हाई, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' का भौकाल, 'कॉकटेल 2' का जोश भी हाई, जानें- 6 बजे तक का कलेक्शन
Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने 6 बजे तक कमा लिए 26 करोड़, सैटरडे हो रही बंपर कमाई
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने 6 बजे तक कमा लिए 26 करोड़, सैटरडे हो रही बंपर कमाई
2 घंटे तक रुकी रही शूटिंग, बिकिनी पहनने से एक्ट्रेस बिंदू ने कर दिया था इनकार, सेट पर खड़ा हो गया था बवाल
बिकिनी पहनने से एक्ट्रेस बिंदू ने कर दिया था इनकार, सेट पर खड़ा हो गया था बवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का संगीत में साड़ी लुक, पर बेटे Vihan के साथ होने वाली है बड़ी अनहोनी!
Bollywood News: ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' का हुआ रीमेक, नए अंदाज में रिलीज हुआ ट्रैक(27.06.26)
Mahindra BE 6 (Pack 2) ownership review | Auto Live #mahindra #mahindrabe6
US Iran War: सिंगापुर के जहाज पर हमला | Trump | Hormuz | IRGC | Netanyahu
Maharashtra TET Paper Leak: TET का पेपर लीक! कल होने वाली परीक्षा हुई रद्द | TET Exam Cancelled

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
'बिल्कुल गलत...', कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के बीच ट्रैक 2 डिप्लोमेसी पर आया राम माधव का बयान, जानें क्या बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा बयान, '...मुंह पर तमाचा मारा है'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर उद्धव ठाकरे गुट का बड़ा बयान, '...मुंह पर तमाचा मारा है'
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन? जानें पूरा माजरा
अभिषेक शर्मा का अर्धशतक हुआ था या नहीं? आखिर क्यों फिफ्टी को लेकर है कन्फ्यूजन?
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
भारत के दौरे पर कब आएंगे डोनाल्ड ट्रंप? इंडिया-US डील पर बातचीत के बीच सर्जियो गोर ने बता दिया पूरा प्लान
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को देना पड़ेगा टैक्स? ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच ओमान ने दिया ये बयान
Amarnath Yatra 2026 Guide: अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से होगी शुरू, रजिस्ट्रेशन-रूट से लेकर ट्रैवल परमिट तक... यहां जानें सबकुछ
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
NEET में नहीं मिली मेडिकल सीट, हार नहीं मानी; रितुपर्णा को Rolls-Royce से 72 लाख सालाना का पैकेज
Embed widget