एक्सप्लोरर

PM मोदी के जीवन पर परेश रावल भी बनाएंगे फिल्म,कहा- मैं चुनौती लेना चाहता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म को लेकर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने कहा कि जल्द ही वह इसका हिस्सा होंगे. साथ ही उन्होंने कहा यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर फिल्म को लेकर अभिनेता और भाजपा सांसद परेश रावल ने कहा कि जल्द ही वह इसका हिस्सा होंगे. साथ ही उन्होंने कहा यह उनके करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा. अभिनेता विवेक ऑबेरॉय ने भी हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की है, जिसके निर्माता उनके पिता सुरेश ओबेरॉय हैं. लेकिन इससे परेश रावल की मोदी पर फिल्म बनाने की योजना पर कोई फर्क नहीं पड़ा है और वह खुद मोदी पर फिल्म बनाने और उनका किरदार निभाने को तैयार हैं. एक इंटरव्यू में परेश ने कहा, “यह मेरे करियर का अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होगा. मुझमें अच्छे किरदार निभाने की भूख है. मैं चुनौती लेना चाहता हूं और इस अनुभव के प्रति अति उत्सुक हूं. हम इस पर इसी साल काम शुरू करेंगे." अभिनेता ने कहा कि फिल्म बनाने बनाने के लिये तैयार हैं, लेकिन इसमें पटकथा और वित्त संबंधी कुछ बाधाएं हैं. PM मोदी के जीवन पर परेश रावल भी बनाएंगे फिल्म,कहा- मैं चुनौती लेना चाहता हूं अहमदाबाद पूर्व से भाजपा सांसद ने कहा, "हम पटकथा को लेकर अटके हुए हैं और वित्तीय तथा निर्माण के स्तर पर भी कुछ परेशानियां हैं. मैं इसका निर्माण करने जा रहा हूं. हम सौ प्रतिशत ऐसा करने जा रहे हैं. मैं मोदी का किरदार निभा रहा हूं." रावल ने कहा कि उन्होंने आजकल चर्चा में शामिल विवेक ओबेरॉय की फिल्म की झलक नहीं देखी है, जो अभी प्रदर्शित होनी बाकी है. इस फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार कर रहे हैं. अभिनेता ने कहा, "इसमें (बायोपिक में) असली व्यक्ति के बिल्कुल करीब जाना होता है जिनमें बुनियादी तौर पर सफेद बाल , दाढ़ी और चश्मा शामिल है. लेकिन मेरे लिये उनके हाव - भाव और देश को आगे ले जाने की उनकी तड़प, इच्छा और भ्रष्ट लोगों से नफरत अहमियत रखती है. यह सब कुछ किरदार में झलकना चाहिए."
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget