एक्सप्लोरर

Hera Pheri 3: 'ऐसा लगा जैसे घर वापसी हो गई...' अक्षय-सुनील से शूट पर मिलकर गदगद हुए 'बाबू भइया', 'हेरा फेरी 3' को लेकर दिया ये अपडेट

Paresh Rawal On Hera Pheri 3: परेश रावल ने बताया कि 'हेरा फेरी 3' के टीजर शूट पर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी से मिलने पर ऐसा लगा जैसे घर वापसी हो गई.

Paresh Rawal On Hera Pheri 3: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार फिल्म हेरा फेरी 3 को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. इसमें वह एक बार फिर राजू के किरदार में नजर आएंगे वहीं, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी इस मूवी का हिस्सा हैं. अब परेश रावल ने फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. उन्होंने अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के साथ 'हेरा फेरी 3' का टीजर शूट किया है. इसके साथ ही परेश ने खुलासा किया कि कार्तिक आर्यन फिल्म का हिस्सा नहीं हैं.

कार्तिक और अक्षय फिल्म में करने वाले थे काम
मिड-डे के साथ इंटरव्यू के दौरान परेश रावल ने कहा, 'जहां तक ​​मुझे पता है शुरुआत में कार्तिक आर्यन और अक्षय कुमार दोनों ये फिल्म करने वाले थे, लेकिन बात नहीं बन पाई. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ'. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि टीजर हाल ही में शूट किया गया है और अगले तीन महीने में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी.

तीन महीने में शुरू होगी शूटिंग

परेश रावल ने कहा, 'हम अगले तीन महीनों में शूटिंग शुरू करेंगे. मुंबई में शूटिंग का एक लंबा शेड्यूल होगा. इसके अलावा इंटरनेशनल लोकेशंस जैसे अबु धाबी, दुबई, लॉस एंजिल्स में भी फिल्म की शूटिंग होगी'.

ऐसा लगा जैसे घर वापसी हो गई
एक्टर परेश रावल ने बताया कि सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार से मिलकर ऐसा लगा कि जैसे घर वापसी हो गई. उन्होंने कहा, 'अक्षय और सुनील के साथ शूटिंग करना हमेशा मजेदार होता है. वे टैलेंटेड एक्टर्स हैं जो अपने काम को लेकर इनसिक्योर नहीं हैं. हम लोगों के बीच परस्पर सम्मान है. हमारी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती हमारी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री में झलकती है'. 

फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट ने जीता फैंस का दिल

बताते चलें कि 'हेरा फेरी' एक फेमस कॉमेडी फ्रेंचाइजी है. इसकी पहली फिल्म हेरा फेरी साल 2000 और 'फिर हेरा फेरी' साल 2006 में रिलीज हुई थी और दोनों फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. अब फैंस बेसब्री से 'हेरा फेरी 3' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. इसके निर्देशन की कमान फरहाद सामजी ने संभाली है.

यह भी पढ़ें-ससुराल में बवाल काटने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं Rakhi Sawant, लोग दे रहे ऐसे-ऐसे रिएक्शंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget