एक्सप्लोरर

Param Sundari Box Office Day 5: 11 साल से हिट को तरस रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा! 'परम सुंदरी' भी तोड़ देगी उम्मीद?

Param Sundari Box Office Collection Day 5: 'परम सुंदरी' अब तक अपना बजट वसूल नहीं कर पाई है. सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अब वो टूटती दिख रही है.

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की रोमांटिक फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म में एक्टर के साथ जाह्नवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई हैं. 'परम सुंदरी' को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और ये बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है. हालांकि फिल्म अभी तक अपना बजट नहीं वसूल पाई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या 'परम सुंदरी' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो पाएगी?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिछले 11 सालों से एक भी हिट फिल्म नहीं दी है. 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'एक विलेन' एक्टर की आखिरी हिट फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 105 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. इसके बाद उन्होंने 'परम सुंदरी' से पहले तक 10 फिल्में कीं, लेकिन ये सारी मूवीज बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं.

'परम सुंदरी' के पांच दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • 11 साल से हिट के लिए तरस रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा को 'परम सुंदरी' से काफी उम्मीदें हैं. लेकिन ऐसा लगता है कि ये फिल्म भी उनकी आस तोड़ देगी.
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'परम सुंदरी' का बजट 50 से 55 करोड़ रुपए है. फिल्म चार दिन में महज 30 करोड़ रुपए ही कमा पाई है.
  • वहीं अब पांचवें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं जिसमें 'परम सुंदरी' ने अब तक (शाम 5 बजे तक) 2.33 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है.
  • घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 32.33 करोड़ रुपए हो गया है.

'परम सुंदरी' भी तोड़ सकती है सिद्धार्थ मल्होत्रा की उम्मीद
बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के लिए किसी भी फिल्म को बजट से दोगुना कमाना पड़ता है. 'परम सुंदरी' अभी तक अपना बजट भी नहीं वसूल पाई है. वहीं 5 सितंबर को सिनेमाघरों में कई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही हैं. 'बागी 4' से लेकर 'द बंगाल फाइल्स' तक, 7 फिल्में 5 सितंबर को रिलीज हो रही हैं. ऐसे में 'परम सुंदरी' का कमाई करना और भी मुश्किल हो सकता है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 3 बजे तक 93 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने 'भाईजान' को कहा 'शुक्रिया'
आशा भोसले के ट्रिब्यूट सॉन्ग का हिस्सा बने सलमान खान, ए आर रहमान ने एक्टर को कहा 'शुक्रिया'
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
देश से प्यार करना अंधभक्ति है तो मैं हूं अंधभक्त...', ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget