एक्सप्लोरर

Palash Sen Birthday Special: MBBS और MS करने वाला वो डॉक्टर, जिसकी संगीत जगत में बोलती थी तूती

Palash Sen Birthday Special: पलाश सेन का आज जन्मदिन है. जेनजी के बीच में शायद ही उन्हें पहचाना जाता हो, लेकिन अगर आप 90s किड हैं, तो इनका नाम आते ही आपके दिमाग में तस्वीर जरूर उभर आई होगी.

Palash Sen Birthday Special: 90 के दशक का पसंदीदा इंडियन पॉप-रॉक स्टार था एक डॉक्टर! मरीजों का इलाज करने वाले इस डॉक्टर ने म्यूजिक लवर्स के दिलो दिमाग को भी बखूबी पढ़ा. इनके संगीत में रोमांस था, रोमांच था और रवानगी भी और ये थे 'यूफोरिया' के फाउंडर और लीड सिंगर पलाश सेन.

इन्होंने ‘माई री’, ‘महफूज’, ‘धूम पिचक’ और कई हिट गाने दिए हैं, वे इंडी म्यूजिक लवर के बीच खासे लोकप्रिय रहे. लेकिन ये भी सच है कि बॉलीवुड की म्यूजिक इंडस्ट्री से इनका 'छत्तीस का आंकड़ा रहा'.

एमएस करने के बाद बनाया बैंड

सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर, फिजिशियन, डायरेक्टर और एक्टर; लखनऊ में 23 सितंबर 1965 को जन्मे इस शख्सियत का ऑल इन वन कैरेक्टर उन्हें एक अलग पहचान दिलाता था. शुरुआत से ही वो पढ़ाई में तेज थे, साथ ही उनका खुशमिजाज और जिंदादिल अंदाज सबको पसंद आता था.

स्कूल के बाद उन्होंने एमबीबीएस और ऑर्थोपेडिक्स में एमएस की पढ़ाई की. इस दौरान कॉलेज में ही हंसी-मजाक में एक बैंड बनाया 'यूफोरिया'. इसका पहला गाना 'धूम पिचक धूम' रिलीज होते ही छा गया और यहां से शुरू हुआ उनका एक नया सफर.

इस बैंड ने कई गाने रिलीज किए जो लोगों को खूब पसंद आए. 1990 से लेकर 2005 तक उनका क्रेज शबाब पर था. लेकिन फिर वो धीरे-धीरे गुमनामी के अंधेरे में खो गए. बताया जाता है कि वो इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स का शिकार हो गए, क्योंकि वो जी-हुजूरी नहीं करते थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Palash Sen (@instadhoom)

1988 में बनाया था देश का पहला हिंदी रॉक बैंड

23 सितंबर (सोमवार) को उनका 59वां जन्मदिन है. पेशे से वो अब भी गाने-बजाने के अलावा डॉक्टर हैं. मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला सेन परिवार लखनऊ में बसा हुए था. इनके परिवार में लोग पीढ़ियों से डॉक्टर रहे. जब पलाश छोटे थे तो उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया. डॉक्टरी के साथ-साथ परिवार का लगाव संगीत से भी हमेशा रहा. इसलिए पलाश को भी संगीत में रुचि आई और पढ़ाई के दौरान उन्होंने इसमें भी अपना हाथ आजमाया.

गाना गाकर उन्हें लड़कियों को इंप्रेस करना खूब पसंद था. वो अकसर अपना गिटार लेकर कॉलेज में परफॉर्म करते थे. इसी दौरान उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ एक बैंड बनाने की ठानी और 1988 में भारत के पहले हिंदी रॉक बैंड का आगाज हुआ. कॉलेज के साथ-साथ वो कुछ छोटे इवेंट में भी परफॉर्म करने लगे.

साल 1998 में आए उनके सॉन्ग ‘धूम पिचक धूम’ ने ऐसी धूम मचाई कि ये सबके चहेते इंडी पॉप स्टार हो गए. धीरे-धीरे उन्हें शोहरत और पहचान मिलती चली गई. ऐसे में एक टीवी चैनल ने उनका छोटा सा इंटरव्यू टेलीकास्ट किया. आगे चलकर 'यूफोरिया' ने अपना पहला म्यूजिक एल्बम 'धूम' लॉन्च किया. इस एल्बम की सफलता आसमान छूने लगी और 10 साल की कड़ी मेहनत का फल 'यूफोरिया' को आखिरकार मिला.

पलाश का 'यूफोरिया' बन गया था नंबर-1 बैंड

उस दौर के युवाओं में 'यूफोरिया' का क्रेज गजब का था. पलाश अपने फन से लोगों का दिल जीत रहे थे. टीवी हो, रेडियो हो या कैसेट और सीडी हर जगह पलाश छाए हुए थे. देखते ही देखते यूफोरिया भारत का सबसे लोकप्रिय और नंबर-1 बैंड बन गया.

लोकप्रियता अपने चरम पर थी ऐसे में आत्मविश्वास से लबरेज पलाश ने एक्टिंग में भी अपनी किस्मत आजमाई. साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म में वो एक्टिंग करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में एक्टिंग की और कई फिल्म में काम किया, लेकिन उन्हें यहां कामयाबी नहीं मिली. इसके बाद 2017 में पलाश ने सबको चौंकाते हुए डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया.

'जिया जले' नामक शॉर्ट फिल्म को उन्होंने डायरेक्ट किया. हालांकि, यह फिल्म कॉपीराइट के चलते विवादों में रही. पलाश खुद भी कई दफा विवादों में फंस चुके हैं. लेकिन इन तमाम खबरों के बीच फैंस आज भी उनके सॉन्ग सुनना और गुनगुनाना पसंद करते हैं.

और पढ़ें: Yudhra BO Collection Day 3: 'युध्रा' की पहले दिन की कमाई से फैला था भ्रम! वीकेंड आते-आते खुली पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
Dhamaal 4 Box office Collection: 'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
'धमाल 4' ने 'अल्फा'-'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! जानें कौन सा देश अमेरिका-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
सीजफायर खत्म होने से बढ़ा वर्ल्ड वार का खतरा! कौन सा देश यूएस-ईरान के बीच सुलह कराने फिर कूदा?
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
Embed widget