एक्सप्लोरर

शाहरुख की तारीफ करना पाकिस्तानी अभिनेत्री को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ध्यान खींचने की अच्छी कोशिश

पाकिस्तानी अभिनेत्री अनुषे अशरफ ने अपने ताजा पोस्ट में शाहरुख खान को यूनिवर्सल स्टार बताया. उन्होंने कहा कि भले ही पाकिस्तान के लोग कुछ भी बोलें, लेकिन वह हमेशा शाहरुख की फैन रहेंगी.

शाहरुख खान की 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम कर रखा है. वहीं, फैंस भी काफी उत्साह से उनकी वापसी का जश्न मना रहे हैं. बता दें कि शाहरुख आखिरी बार 2018 के दौरान फिल्म जीरो में नजर आए थे.

पाकिस्तानी अभिनेत्री ने शाहरुख के लिए लिखा पोस्ट

बता दें कि पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर रोज नए रिकॉर्ड बना रही है. अब इस फिल्म को लेकर पाकिस्तानी अभिनेत्री अनुषे अशरफ ने पोस्ट किया और शाहरुख खान को यूनिवर्सल स्टार बताया. अशरफ ने लिखा कि वह हमेशा शाहरुख की फैन रहेंगी. हालांकि, पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स को उनका यह कमेंट पसंद नहीं आया. उन्होंने लिखा कि सिर्फ शाहरुख का ध्यान खींचने के लिए अशरफ ने यह पोस्ट लिखा.

इस अंदाज में की SRK की तारीफ

अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट में अनुषे ने लिखा, 'लोग भले ही उन्हें कितना भी नापसंद करें. पाकिस्तान के लोग चाहे कितना महसूस करें कि हमें बॉलीवुड को प्रमोट नहीं करना चाहिए, लेकिन मेरे लिए शाहरुख हमेशा यूनिवर्सल स्टार रहेंगे. बतौर कलाकार हमारा मानना है कि हम सीमा से परे जाकर लोगों को जोड़ते हैं. दुनिया हमें सिर्फ इंसान के रूप में जानती है और इस शख्स (शाहरुख) ने कमाल का काम किया है. उनका बोलने का तरीका भी बेहद शानदार है. हमेशा शाहरुख की फैन रहूंगी.'

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अशरफ

शाहरुख के लिए पोस्ट लिखने के बाद अशरफ को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ गया. बॉलीवुड एक्टर की तारीफ करने को लेकर पाकिस्तानी यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया. अभिनेत्री ने लिखा, 'मैं यूजर्स की बातों को अपनी वॉल पर शेयर कर रही हूं. मेरे पोस्ट लोगों ने जिस अंदाज में कमेंट किए हैं, वे काबिल-ए-तारीफ हैं. वह किसी की राय पर भी नाराजगी जता सकते हैं. उनके हिसाब से मेरी राय का कोई मतलब नहीं है. उनका मानना है कि मैंने सिर्फ शाहरुख का ध्यान खींचने के लिए यह पोस्ट लिखा. हाहा, मुझे लगता है कि ध्यान खींचने के और भी काफी सारे तरीके हैं. मैंने इंस्टा स्टोरी में सिर्फ अपने दिल की बात लिखी थी.

अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर यूं साधा निशाना

अशरफ ने लिखा, 'सेलेब्स को पूरी दुनिया में तारीफ और सम्मान मिलता है, लेकिन पाकिस्तान के लोग हर चीज को नफरत भरी नजर से ही देखते हैं. यह सही तरीका नहीं है. भगवान जाने उन्हें इसमें क्या संतुष्टि मिलती है, लेकिन एक बाहरी शख्स के लिए वे बेहद कठोर और नेगेटिव हैं. गुड लक हेटिंग लवर्स.'

शाहरुख की पठान ने मचाया धमाल

गौरतलब है कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. शुरुआती चार दिन के दौरान ही फिल्म ने सिर्फ भारत में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं. वहीं, ओपनिंग के दिन ही दुनियाभर में 106 करोड़ की कमाई की थी. सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने भी अहम भूमिका निभाई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर 1 बजे तक 26 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
इमरान हाशमी की 'आवापन 2' ने पहले दी दिन वसूला 70% बजट, जानें- हिट होने से कितनी दूर
इमरान हाशमी की 'आवापन 2' का गदर, पहले दी दिन वसूला 70% बजट
जैकी श्रॉफ ने राखी गुलजार को खास अंदाज में किया बर्थडे विश, शेयर की Unseen फोटो
79 साल की हुईं राखी गुलजार, जैकी श्रॉफ ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget