एक्सप्लोरर

Video: बिना शूट किए बदल गए दीपिका के कपड़े और ढक गई कमर, ये रहा 'पद्मावत' का नया 'घूमर'

संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्ममावत' में नाम के बाद दूसरा बड़ा बदलाव कर दिया गया है. ये बदलाव फिल्म के गाने 'घूमर' से जुड़ा हुआ है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म 'पद्ममावत' में नाम के बाद दूसरा बड़ा बदलाव कर दिया गया है. ये बदलाव फिल्म के गाने 'घूमर' से जुड़ा हुआ है. इस गाने में दीपिका ने भारी लहंगा पहन कर डांस किया है जिसमें उनकी कमर दिखाई दे रही थी. वहीं अब गाने को दोबारा रिलीज किया गया है, जिसमें दीपिका की कमर को ढक दिया गया है वो भी बिना गाने को दोबारा शूट किए.

दरअसल, करणी सेना और मेवाड़ का राजघराना इस गाने की रिलीज होने के बाद से ही काफी विरोध कर रहा था. उनका कहना था कि राजघराने की रानि‍यां इस तरह सबके सामने नहीं नाचती हैं और इस तरह कमर दिखाकर नाचना तो और भी शर्मसार करता है.

विरोधियों का कहना था कि फिल्म में इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है और गाने में महारानी को इस तरह फिल्माकर मेकर्स महारानी पद्मावती का अपमान कर रहे हैं. जिसके बाद सेंसर बोर्ड के आदेश पर फिल्म मेकर्स ने गाने में रानी का रोल निभा रहीं दीपिका की कमर को ढक दिया है.

ये रहा नया गाना:

आपको बता दें कि ये बड़ा बदलाव गाने को बिना दोबारा शूट किए ही कर दिया गया है. घूमर गाने में ये बदलाव VFX तकनीक की सहायता से किया गया है. ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद फिल्म का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म में दीपिका के साथ शाहिद कपूर और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आने वाले हैं.

करणी सेना के प्रवक्ता विजेन्द्र सिंह ने कहा, "जयपुर में प्रसून जोशी का 'स्वागत' भी वैसा ही होगा जैसा संजय लीला भंसाली का किया गया था. उन्हें शहर में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी. भंसाली को थप्पड़ पड़ा था, लेकिन जोशी को बुरी तरह पीटा जाएगा."

ये रहा फिल्म 'पद्मावत' का पुराना घूमर:

उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज के खिलाफ उत्तर प्रदेश में नेशनल हाइवे को जाम कर दिया गया है. करणी सेना 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होने पर भारत बंद का आह्वान करेगी. लोकेन्द्र सिंह कल्वी उस दिन भारत बंद को प्रभावशाली बनाने के लिए मुंबई में मौजूद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget