एक्सप्लोरर

दिल्ली से लेकर गुजरात तक 'पद्मावत' को लेकर बवाल, राजपूत समाज ने की तोड़फोड़ और आगजनी

जैसे-जैसे रिलीज की डेट नजदीक आ रही है वैसे ही हिंसक घटनाएं बढती जा रही हैं. इस विरोध की आंच अब दिल्ली-एनसीआर से होते हुए लखनऊ तक पहुंच चुकी है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का विरोध थम नहीं रहा है. जैसे-जैसे रिलीज की डेट नजदीक आ रही है वैसे ही हिंसक घटनाएं बढती जा रही हैं. इस विरोध की आंच अब दिल्ली-एनसीआर से होते हुए लखनऊ तक पहुंच चुकी है. दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को करणी सेना ने सड़क जाम और फिर एमजी रोड पर की नारेबाजी की. नोएडा में भी फिल्म को लेकर राजपूत समाज ने उग्र प्रदर्शन किया. डीएनडी फ्लाईओवर पर आगजनी और तोड़फोड़ की.

padmavat-dnd-noida

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में इस फिल्म के विरोध में हाथ में तलवार लेकर स्वाभिमान रैली निकाली गई. रैली में मध्यप्रदेश की सैकड़ों महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. लखनऊ में भी इस फिल्म की रिलीज के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया. 'पद्मावत' के पोस्टर जलाने के साथ-साथ निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला भी फूंका. गुजरात के सूरत में भी दिखा 'पद्मावत' के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, करणी सेना और राजपूत समाज ने थियेटर में फिल्म पद्मावत नहीं रिलीज करने की धमकी दी.

25 नहीं बल्कि एक दिन पहले ही रिलीज हो रही है दीपिका पादुकोण की ‘पद्मावत’, एडवांस बुकिंग शुरू

धर्मनगरी कुरूक्षेत्र के केसल मॉल में भी कल इस फिल्म के विरोध में तोड़फोड़ और फायरिंग हुई. मॉल में दो दर्जन बाईक सवार नकाबपोशो ने आतंक मचाया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है.

Surat-padmavat

इसी बीच इस विवाद में एक नया टिवस्ट आ गया है और वो ये है है कि गुजरात में हिंसा की घटनाओं से राजपूत समाज ने किनारा कर दिया है. राजपूत समाज के मार्गदर्शक पराक्रम सिंह जाडेजा ने कहा है कि हिंसा की घटनाओं का करणी सेना और राजपूत समाज से कोई लेना देना नहीं है.

बरेली में क्षत्रिय महासभा ने फिल्म की रिलीज पर सुप्रीम कोर्ट में आग लगाने की धमकी दी

बता दें कि ये फिल्म पहले 1 दिसंबर 2017 को रिलीज होने वाली थी लेकिन देश भर के कई राज्यों में फिल्म का जबरदस्त विरोध किया गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज को टाल दिया था और बाद में एलान किया था कि ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज की जाएगी. इसी दिन अक्षय कुमार की पैडमैन रिलीज होने वाली थी लेकिन उन्होंने भंसाली की मुश्किलों को देखने हुए अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

इस फिल्म में मुख्य भूमिका में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर हैं. सेंसर बोर्ड ने जो भी बदलाव करने को कहा था वो सब मेकर्स ने कर दिया है लेकिन उसके बावजूद विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget