एक्सप्लोरर

‘पद्मावत’ विरोधियों के मुंह पर दर्शकों का करारा तमाचा, गणतंत्र दिवस पर फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देगी. मार्केट विशेषज्ञों का अनुमान है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा भी इस फिल्म को मिलने वाला है और चार दिन के वीकेंड में ये फिल्म बहुत ज्यादा कमाई करने वाली है.

नई  दिल्ली: हर तरफ से विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. विवादों में घिरी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म का जितना ही विरोध हो रहा है लोग उतना ही इस फिल्म को लेकर बेसब्र हो रहे हैं, ये हम नहीं कह रहे बल्कि बॉक्स ऑफिस के आंकड़े कह रहे हैं. दो दिनों में इस फिल्म ने 56 करोड़ कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. अभी तो ये फिल्म चार राज्यों में रिलीज नहीं हुई तब ऐसी कमाई हो रही है, अगर ये फिल्म पूरे देश में रिलीज होती फिर तो आंकड़े कुछ और ही होते.

मार्केट एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए इस फिल्म की कमाई को शेयर किया है. उन्होंने लिखा है कि पद्मावत’ ने शुक्रवार को 26 जनवरी के दिन लगभग 32 करोड़ की कमाई की है. इस तरह रिलीज के दो दिन के भीतर ही इस फिल्म की कुल कमाई 56 करोड़ हो गई है.

 

बता दें कि फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ रुपए की कमाई की है. इससे एक दिन पहले 24 जनवरी को पेड स्क्रीनिंग रखी गई थी जिसमें इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपए कमा लिए थे. इस तरह फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ की कमाई की और दूसरे दिन 32 करोड़ कमा लिए. अब दो दिनों में 56 करोड़ का आंकडा़ इस फिल्म ने पार कर लिया है.

इस तरह इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड इस फिल्म ने अपने नाम कर लिया है. इससे पहले इस साल जितनी भी फिल्में रिलीज हुईं हैं उन्हें ना तो कमाई की है और ना ही दर्शकों ने उन्हें खास पसंद किया है.

DUHOz7IX4AIFPXT

इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में है. फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म रणवीर, शाहिद और भंसाली तीनों के लिए ही सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है. इन तीनों की ही किसी फिल्म ने अब तक इतनी कमाई नहीं की है.

पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: ‘पद्मावत’ ने पहले दिन की धमाकेदार कमाई, बना डाले ये बड़े रिकॉर्ड

अगर ऐसा ही चलता रहा तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ देगी. मार्केट विशेषज्ञों का अनुमान है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा भी इस फिल्म को मिलने वाला है और चार दिन के वीकेंड में ये फिल्म बहुत ज्यादा कमाई करने वाली है.

इंटिमेट सीन्स से भरपूर 'हेट स्टोरी 4' का बोल्ड ट्रेलर रिलीज, देखें

ये फिल्म करीब 200 करोड़ के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है. साथ ही इसके बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में भी रिलीज किया गया है. 180 करोड़ के बजट के बाद फिल्म को IMAX और 3D फॉर्मेट में कन्वर्ट करने के लिए फिल्म के प्रोड्यूसर ने 20 करोड़ रुपए का खर्चा किया है. कमाई देखकर तो ऐसा लग रहा है कि जल्द ही ये फिल्म बजट का पैसा वसूल लेगी.

'God, Sex And Truth' हुई ऑनलाइन रिलीज, RGV ने दी फिल्म देखने से पहले हेडफोन पहनने की हिदायत

'पद्मावत' के इस सीन ने कर दिया था दीपिका पादुकोण को बेचैन, नॉर्मल होने में लगा था काफी वक्त!

ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म दूसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करेगी. अगले हफ्ते भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. इसलिए जबरदस्त कमाई करने के लिए इस फिल्म के पास 15 दिन का समय है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुधवार को 'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 'कॉकटेल 2' सहित 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी साल की छठी सबसे बड़ी फिल्म, तोड़ा 4 फिल्मों का रिकॉर्ड
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी, Video देख लोगों ने लगाई पैप्स की क्लास
Video: 'मुझे पसंद नहीं है...' पैपराजी पर भड़कीं श्रिया सरन की 5 साल की बेटी
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि
वरुण धवन ने खरीदा खेत, बोले- जिंदगी की सबसे बड़ उपलब्धि

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget