एक्सप्लोरर

Oscar 2025: ऑस्कर के नॉमिनेशन की तारीख को बढ़ाया गया आगे, लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग है वजह

Oscar 2025: लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग की वजह से ऑस्कर के नॉमिनेशन की तारीख को दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया गया है. अब नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 19 जनवरी को होगी.

Oscar 2025: साउथ कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग का असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है. आग के कारण ऑस्कर नॉमिनेशन वोटिंग की समय सीमा दो दिन आगे बढ़ा दी गई है.

‘वैरायटी’ की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 10,000 अकादमी सदस्यों के लिए वोटिंग 8 जनवरी को शुरू हुआ था, जो 12 जनवरी को समाप्त होने वाली थी. अब समय सीमा 14 जनवरी है. नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट 17 जनवरी को होने वाली थी, जो अब 19 जनवरी को होगी.

इस दिन होगा ऑस्कर अवॉर्ड

‘वैरायटी’ के अनुसार, ऑस्कर समारोह का आयोजन 2 मार्च 2025 को होगा. कॉनन ओ'ब्रायन समारोह की मेजबानी करेंगे. अकादमी ने बुधवार दोपहर सदस्यों को सीईओ बिल क्रेमर की ओर से तारीख में परिवर्तन संबंधित जानकारी देते हुए ईमेल भेजा.

ईमेल में लिखा था, “हम दक्षिणी कैलिफोर्निया में लगी भीषण आग से प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारे बहुत से सदस्य और इंडस्ट्री के सहयोगी लॉस एंजिल्स क्षेत्र में रहते हैं और काम करते हैं. बुधवार रात को लॉस एंजिल्स में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय फीचर शॉर्टलिस्ट स्क्रीनिंग को सप्ताह के अंत तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. 11 जनवरी को लॉस एंजिल्स और न्यूयॉर्क शहर में होने वाले लॉस एंजिल्स साउंड ब्रांच बेक-ऑफ और मेकअप आर्टिस्ट और हेयरस्टाइलिस्ट ब्रांच बेक-ऑफ को रद्द कर दिया गया है.

भीषण आग के बीच लॉस एंजिल्स-क्षेत्र के कई प्रीमियर और कार्यक्रम रद्द या स्थगित कर दिए गए हैं. अमेजॉन एमजीएम स्टूडियो और यूनिवर्सल स्टूडियो ने सबसे पहले 'अनस्टॉपेबल' और 'वुल्फ मैन' के अपने मंगलवार रात के प्रीमियर को रद्द कर दिया. इसके बाद पैरामाउंट और मैक्स ने अपने बुधवार के 'बेटर मैन' और 'द पिट' प्रीमियर को रद्द कर दिया.

भारत की तरफ से ऑस्कर की रेस में 7 फिल्में शामिल हुई हैं. इन फिल्मों का नाम 'कंगुवा' (तमिल), 'आदुजीविथम' (द गोट लाइफ) (हिंदी), 'संतोष' (हिंदी), 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' (हिंदी), 'ऑल वी' शामिल हैं। इमेजिन ऐज़ लाइट' (मलयालम-हिंदी), 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' (हिंदी-अंग्रेजी), और 'पुतुल' (बंगाली)  है.

ये भी पढ़ें: जब पवन सिंह ने बता दिया था इन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री का सबसे बड़ा स्टार, नाम सुनकर चौक गए थे फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget