एक्सप्लोरर

400 करोड़ी ब्लॉकबस्टर देकर रातों-रात स्टार बन गया था ये एक्टर, लेकिन फिर भी नहीं मिला काम, अब ऐसे कर रहा गुजारा

Omi Vaidya: ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम के रोल में ओमी वैद्य ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी. हालांकि इस फिल्म के बाद एक्टर को फिल्मों में ज्यादा रोल्स ऑफर नहीं हुए.

Omi Vaidya: आमिर खान की 2009 में आई ब्लॉकबस्टर ‘3 इडियट्स’ में चतुर रामलिंगम का किरदार खूब पसंद किया गया था. इस भूमिका को ओमी वैद्य ने निभाया था और वे ‘3 इडियट्स’ के बाद रातोंरात स्टार बन गए थे. इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये ये ज्यादा का कलेक्शन किया था. ओमी का चतुर का किरदार आज भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है. हालांकि ओमी को ब्लॉकबस्टर फिल्म में काम करने के बाद ज्यादा रोल्स ऑफर नहीं हुए. 

‘3 इडियट्स’ के बाद ओमी को नहीं मिले ज्यादा रोल्स
बता दें कि  ‘3 इडियट्स’ के बाद ओमी वैद्य ने बॉलीवुड में ज्यादा फिल्में नहीं की क्योंकि उन्हें चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं नहीं मिल पाईं. इस फिल्म के बाद वह केवल चार फिल्मों में दिखाई दिए. इनमें ‘दिल तो बच्चा है जी’, ‘देसी बॉयज़’, ‘प्लेयर्स’ और ‘जोड़ी ब्रेकर्स’ शामिल हैं. ये सभी 2012 तक रिलीज़ हुईं.

2016 में, पीटीआई से बात करते हुए, ओमी ने कहा, "मैं 3 इडियट्स में अपनी भूमिका के लिए याद किए जाने के लिए आभारी हूं क्योंकि ज्यादातर लोग उस तरह का फेम पाने के लिए पूरी लाइफ काम करते हैं. मैं इस प्रोफेशन में आया क्योंकि मैं कुछ अलग करना चाहता था.  3 इडियट्स बहुत चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि मैं भाषा नहीं जानता था और मैं भारत में बड़ा नहीं हुआ. 3 इडियट्स के बाद, मैंने कई दूसरे प्रोजेक्ट भी किए जिन्हें करने में मजा आया. मुझे बहुत अच्छी फीस भी मिली और लोगों ने इसकी सराहना की जीवन लगातार सीखने के बारे में है. कुछ लोग केवल अच्छा पैसा कमाने से खुश हैं लेकिन मैं आगे बढ़ना जारी रखना चाहता हूं और इसके लिए आपको अलग-अलग चीजें करनी होंगी. मैं कुछ अलग करने की कोशिश करता हूं."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TheMerch (@the_merch07)

ओमी अब निर्देशक बनकर लौटे हैं
ओमी वैद्य थोड़े समय के ब्रेक के बाद इंडस्ट्री में लौट आए, इस बार, उन्होंने अपनी पहली मराठी फिल्म 'आइच्या गावत मराठित बोल' के लिए निर्देशक का रोल निभाया. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक निर्देशक बनने के बारे में बात करते हुए ओमी ने कहा, "एक निर्देशक के पास बहुत ज्यादा फ्रीडम होती है जब वह कला बनाता है, खासकर जब आप लिख रहे हैं और निर्देशन कर रहे हैं, तो आपको कहानी कहने की लगभग पूरी आजादी है. एक एक्टर के रूप में, आपको अपने डायलॉग और परफॉर्मेंस तक लिमिटेड हैं. आप स्क्रिप्ट और स्टेजिंग को कंट्रोल नहीं कर सकते, मैंने हमेशा सोचा था कि डायरेक्शन ज्यादा दिलचस्प था.

उन्होंने कहा, "बॉलीवुड में मेरे अनुभवों ने निश्चित रूप से मेरे मराठी प्रोडक्शन को संभालने के तरीके को प्रभावित किया. एक मुद्दा जो मैंने देखा वह सेट पर महिलाओं की कमी थी, इसलिए मैंने सुनिश्चित किया कि हर विभाग में क्रू और कलाकारों में पुरुष और महिलाएं दोनों हों."

ओमी ने एक्टिंग के अलावा कई काम किए हैं
10 जनवरी 1982 को जन्मे ओमी वैद्य भारतीय मूल के एक अमेरिकी अभिनेता हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है.. वैद्य द ऑफिस और अरेस्टेड डेवलपमेंट जैसे टेलीविजन शो में भी दिखाई दिए हैं. एक्टिंग करने के अलावा ओमी ने कई शॉर्ट फिल्मों का डायरेक्शन किया है. उन्होंने एक फीचर फिल्म एड़िटर के रूप में भी काम किया है और विज्ञापनों में भी दिखाई दिए हैं. उनके पास प्रोड्यूसर का भी एक्सपीरियंस है.

ये भी पढ़ें: Indian 2 Box Office Collection Day 7: ‘इंडियन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की मौत में पुलिस ने दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस, BNSS धारा 194 के तहत जांच शुरू
नाना पाटेकर की मौत पर पुलिस ने क्यों दर्ज किया अननेचुरल डेथ का केस? सामने आई ये बड़ी वजह
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Video: नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में टूटीं पत्नी नीलकांति, नम आंखों से दी आखिरी विदाई, देखें वीडियो
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, बनाए साल 2026 के इतने बड़े दो रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' का 7वें दिन कहर, 'मिर्जापुर द मूवी' का कर दिया सफाया, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर भाजपा निकली आगे, पहले रुझान में कांग्रेस-टीएमसी पीछे
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon Bypoll Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
Embed widget