एक्सप्लोरर

महिला प्रधान फिल्मों को लेकर नुसरत भरूचा ने कही ये बात, 'Chhorii 2' पर भी दिया बड़ा अपडेट

Chhorii 2: बी टाउन एक्ट्रेस नुसरत भरूचा बहुत जल्द 'छोरी 2' लेकर आने वाली है. इस बीच नुसरत भरूचा ने महिला प्रधान फिल्म करने को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Nushrratt Bharuccha On Chhorii 2: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) अपनी कमाल की एक्टिंग के लिए काफी जानी जाती हैं. 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी फिल्मों के जरिए अपनी खास पहचान बनाने वाली नुसरत अब आने वाले समय में कई फीमेल लीड वाली फिल्मों में नजर आने वाली हैं. इस बीच नुसरत भरूचा ने महिला प्रधान फिल्मों के साथ-साथ अपनी बहुचर्चित ओटीटी फिल्म 'छोरी' (Chhorii) के सीक्वल को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

महिला प्रधान फिल्मों पर बोलीं नुसरत भरूचा

इस साल नुसरत भरूचा की 'जनहित में जारी' फिल्म सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी. इस फिल्म नुसरत भरूचा ने लीड रोल प्ले किया, लेकिन नुसरत की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने ऐसी ही महिला प्रधान फिल्मों को लेकर बड़ा बयान दिया है. दरअसल नुसरत भरूचा ने कहा है कि-

'मैं फिल्मों को फीमेल लीड देख कर साइन नहीं करती हूं, फिल्म की कहानी अच्छी और इम्प्रेसिव लगती है तो मैं उसके लिए हां बोलती हूं, फिर चाहे उसमें महिला नायक हो या फिर कोई पुरुष नायक हो. महिला प्रधान फिल्में मैं नहीं तलाशती, बल्कि ये खुद मेरे पास चल कर आती हैं. मेरे पास बेशक 'छोरी 2' और अकेली जैसी महिला प्रधान फिल्में हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि मैं सिर्फ इस तरह की फिल्में करना पसंद करती हूं . मुझे मूवी की कहानी रास आती है तो मैं अपने दिल की सुनकर फैसला लेती हूं.' 

शुरू हुई 'छोरी 2' की तैयारी

बीते साल नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) की हॉरर और सोशल मैसेज वाली फिल्म 'छोरी' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई. भ्रूण हत्या पर आधारित नुसरत भरूचा की छोरी को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ काफी सराहना मिली.ऐसे में छोरी की कामयाबी के बाद अब नुसरत भरूचा इसके पार्ट 2 (Chhorii 2) के लिए तैयार हैं. नुसरत भरूचा ने बताया है कि 'हमने छोरी के सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है. पहले पार्ट से इस बार सोशल मैसेज और डर दोगुना होगा.'

यह भी पढ़ें- Entertainment News Live: विवाद के बीच विवेक अग्निहोत्री का एलान- अब 'द कश्मीर फाइल्स- अनरिपोर्टेड' भी बनाऊंगा   

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
'मैं 20 साल का था...', जिया खान केस में बरी हुए सूरज पंचोली तो उठे सवाल, अब छलका दर्द
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
सोनू निगम का बड़ा दावा, बोले- कॉपीराइट विवाद के बाद टी-सीरीज और जी म्युजिक ने कर दिया बैन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन
कौन हैं पार्वती ओमनाकुट्टन? फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में बनीं राघव जुयाल की बहन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget