एक्सप्लोरर

नेपोटिज्म पर बोलीं नुसरत भरूचा, 'वो उन दरवाजों को खटखटा सकते हैं जहां का मुझे एड्रेस भी नहीं पता'

Nushrratt Bharuccha On Nepotism: नुसरत भरूचा ने नेपोटिज्म और स्टार किड्स को लेकर आपनी राय दी है. उनका मानना है कि स्टार किड्स को इंडस्ट्री में आसानी से मौके मिल जाते हैं.

Nushrratt Bharuccha On Nepotism: नुसरत ने सोनाक्षी सिन्हा की दबंग और श्रद्धा कपूर के तीन पत्ती की रिलीज के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था. लेकिन उनकी फिल्म प्यार का पंचनामा हिट होने के बाद भी उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले. यहां तक कि कॉमेडी फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल से भी उन्हें अनन्या पांडे से रिप्लेस कर दिया गया. हाल ही में एक्ट्रेस ने इन सब पर खुलकर बात की है.

शुभांकर मिश्रा को दिए एक इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने नेपोटिज्म और स्टार किड्स को लेकर आपनी राय दी. उन्होंने कहा- 'मैं उन्हें नेपो किड्स नहीं बोलूंगी क्योंकि मुझे वो टर्म पसंद नहीं है. मैं सच बोल रही हूं. मैं इसे उस तरीके से नहीं देखती. मुझे लगता है कि आप भी एक्टर ही हो. आपके भी स्ट्रगल्स हैं, आपके भी प्रेशर्स हैं. हां, आपको ओपोरर्चुनिटी और आपको इनरोड्स मिल जाते हैं, जो हमें नहीं मिलते.'

'वो उन जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां मैं पहुंच नहीं पाती'
स्टार किड्स को लेकर 'छोरी 2' एक्ट्रेस ने आगे कहा- 'वो उन जगहों पर पहुंच जाते हैं जहां मैं पहुंच नहीं पाती. हम वो उन दरवाजों को खटखटा सकते हैं जहां का मुझे एड्रेस भी नहीं पता होगा. मान लो मुझे इस प्रोड्यूसर डायरेक्टर से मिलना है कौन मुझे देगा नंबर या ऑफिस का एड्रेस कहां से लूं? मैं किससे मांगू? ये बहुत प्रैक्टिकल प्रॉब्लम है लेकिन ये रियल प्रॉब्लम है. जब मैंने प्यार का पंचनामा की और मुझे किसी डायरेक्टर को मैसेज करना होता तो मैं नंबर कहां से लाऊं? मैं उसका एड्रेस कहां से लाऊं?' 

नुसरत भरूचा ने आगे आउटसाइडर होते हुए भी कबीर खान के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात की. उन्होंने कहा- 'उस वक्त डायरेक्टर कबीर खान, जो बहुत बड़े थे. मैंने उनको मैसेज किया यही सोच कर कि क्या पता वो रिप्लाई करेंगे नहीं करेंगे. उन्होंने जवाब दिया. मैं एक महीना खुश थी कि मुझे कबीर खान सर का रिप्लाई आया. उन्होंने मिलने के लिए भी बुलाया. मैं मिलने गई हूं और मैंने कहा सर आई एम सो टच्ड कि आपने रिप्लाई किया.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget