एक्सप्लोरर

‘दंगल’ की कामयाबी ईमानदारी और गंभीरता का परिणाम है: नितेश तिवारी

मुंबई: सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी का कहना है कि ईमानदारी और गंभीरता के कारण 'दंगल' जैसी फिल्म बनकर सामने आई है, जिसमें बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों ने अपना योगदान किया है. यही कारण है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

भारतीय बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. 'दंगल' की शानदार सफलता से लगा था कि तिवारी रातों-रात बदल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. 'दंगल' सफलता के पायदान चढ़ती गई, लेकिन इस फिल्म के निर्देशक तिवारी उसी तरह हैं, जैसे पहले थे.

कई सारे निर्माता तिवारी को अनुबंधित करने के लिए कतार में खड़े हैं. निर्माता उन पर 'दंगल' का सीक्वल बनाने का बहुत दबाव बना रहे हैं और वे कह रहे हैं कि यदि वह सीक्वल नहीं बनाना चाहते तो कम से कम खेल पर आधारित कोई दूसरी फिल्म ही बनाएं.

तिवारी ने 'दंगल' की सफलता का श्रेय कई कारणों को दिया है. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिस ईमानदारी और गंभीरता के साथ 'दंगल' को बनाया गया है, वह कारगर साबित हुआ है. फिल्म को जितना वक्त चाहिए था, इसके लिए जितने प्रयास करने चाहिए थे और जिस स्तर पर इसे बनाना चाहिए था, हमने सबकुछ उसके अनुरूप किया."

तिवारी ने फिल्म के बारे में कहा, "हमने इस लिहाज से इस फिल्म की कहानी लिखी और इसकी शूटिंग की ताकि दर्शकों को यह अपनी और अपने बीच की कहानी लगे. किरदार और उनकी भावनाओं को बिल्कुल वास्तविक रखा गया, और फिल्म में जो हास्य का पुट जोड़ा गया, उससे यह फिल्म अधिक मजेदार बन गई."

उन्होंने कहा, "यह सोने पर सुहागा जैसा है कि लोग न सिर्फ फिल्म पसंद कर रहे हैं, बल्कि इसे बनाने में लगी मेहनत को महसूस कर रहे हैं और उसकी तारीफ कर रहे हैं. यही सब कारण है कि इतने बड़े पैमाने पर 'दंगल' दर्शकों को अपने साथ जोड़ पाई है."

फिलहाल 'दंगल' हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी और कामयाब फिल्म बन चुकी है. लेकिन तिवारी को ‘दंगल’ के बाद किसी तरह का कोई दबाव महसूस नहीं हो रहा हैं.

उन्होंने कहा, "स्वाभाविक है कि 'दंगल' की सफलता का दबाव मुझपर होगा, लेकिन मुझे इसे लेकर व्यावहारिक रहना है. दंगल की स्क्रिप्ट बहुत अच्छी थी, इसमें आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेता और अन्य प्रतिभावान व प्रतिबद्ध कलाकार तथा टेक्नीशियन शामिल थे."

तो क्या अगली फिल्म 'दंगल' जैसी कामयाबी दोहरा पाएगी? तिवारी ने कहा, "मैं आमतौर पर पहले से कोई शर्त तय नहीं करता कि किस तरह की फिल्में बनाऊंगा. मैं हर तरह की फिल्में बनाना चाहूंगा, बशर्ते उसकी कहानी अच्छी हो."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget