एक्सप्लोरर
मम्मी नेहा धूपिया ने शेयर की बेटी की पहली झलक, पापा अंगद बेदी ने लिखा- रब 'मेहर' करीं
एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नेहा की बेटी के केवल पैर नजर आ रहे हैं.

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी बेटी की पहली झलक अपने फैंस के साथ शेयर की है. नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में नेहा की बेटी के केवल पैर नजर आ रहे हैं. बच्ची ने शूज पहने पहने हुए हैं और उसके शूज पर लिखा है 'हैल्लो वर्ल्ड'. नेहा और अंगद दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ये तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ''मेहर धूपिया बेदी इस दुनिया को हैल्लो बोल रही है.'' वहीं पापा अंगद ने भी अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''रब 'मेहर' करीं.''
एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ''मेहर अनमोल है, उसे मेरी ओर से एक किस करो मम्मा नेहा धूपिया.'' श्वेता बच्चन ने भी नेहा को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ''आप दोनों को शुभकामनाएं, उससे मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती.'' शादी से पहले प्रेग्नेंट थी नेहा नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से इसी साल मई के महीने में गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था. दोनों की शादी के बाद से ही ये खबरें आ रही थी कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं और इन खबरों को खुद पति अंगद ने कन्फर्म भी कर दिया था. अंगद ने बताया कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं. अंगद ने बताया कि मैंने जब अपने पेरेंट्स को ये बात बताई कि मैं बेबी एस्पेक्ट कर रहा हूं तो वो शॉक रह गए थे. एक अजीब सी खामोशी थी और मुझे बहुत झाड़ पड़ी थी. मेरे परिवार वाले ये सुनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे कि मैं बाप बनने वाला हूं.
नेहा के पति और अभिनेता अंगद ने मंगलवार को ट्वीट कर नेहा और बच्ची के स्वास्थ्य के बारे में बताया कि दोनों स्वस्थ हैं. नेहा ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था. अभिनेत्री के पीआर की ओर से जारी बयान के अनुसार, नेहा ने यहां वुमेन्स हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया.View this post on Instagram
स्टार्स ने भेजा बेबी मेहर को प्यार नेहा धूपिया ने जैसे ही अपनी बेटी की पहली झलक दुनिया के साथ शेयर की फैंस और स्टार्स ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया. इस दौरान सेलेब्स का नेहा की बेटी मेहर पर खूब प्यार बरसा. प्रियंका चोपड़ा ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'शुभकामनाएं माई डार्लिंग नेहा, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं और मेहर से मिलने के लिए बेताब.' वहीं, सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा, ''इस खूबसूरत बच्ची के लिए मेहर नाम बेहद अच्छा है.''The last two days have been very overwhelming. @NehaDhupia and me have been blessed with a beautiful baby girl .Thank you all for your wishes and love that is coming our way. Both my girls are doing really well.... ❤️
— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi) November 20, 2018
एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ''मेहर अनमोल है, उसे मेरी ओर से एक किस करो मम्मा नेहा धूपिया.'' श्वेता बच्चन ने भी नेहा को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ''आप दोनों को शुभकामनाएं, उससे मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती.'' शादी से पहले प्रेग्नेंट थी नेहा नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से इसी साल मई के महीने में गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था. दोनों की शादी के बाद से ही ये खबरें आ रही थी कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हैं और इन खबरों को खुद पति अंगद ने कन्फर्म भी कर दिया था. अंगद ने बताया कि नेहा धूपिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं. अंगद ने बताया कि मैंने जब अपने पेरेंट्स को ये बात बताई कि मैं बेबी एस्पेक्ट कर रहा हूं तो वो शॉक रह गए थे. एक अजीब सी खामोशी थी और मुझे बहुत झाड़ पड़ी थी. मेरे परिवार वाले ये सुनने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे कि मैं बाप बनने वाला हूं. और पढ़ें























