एक्सप्लोरर

Watch: मां नीतू के साथ हवा में पंख को फूंक मारते दिखे रणबीर कपूर, कुछ सेकेंड बाद ही हुआ कुछ ऐसा, वीडियो वायरल

Laal Singh Chaddha Challenge:इन दिनों फिल्म लाल सिंह चड्ढा फेदर चैलेंज नाम का एक ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल ही में नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए फन वीडियो दिखाई है.

Neetu Kapoor with son Ranbir take Laal Singh Chaddha Challenge: फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस समय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आने की वजह से फिल्म को अलग-अलग तरीकों से प्रमोट किया जा रहा है. हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'कहानी' रिलीज किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. अब इस फिल्म का प्रमोशन करने के लिए आमिर खान ने नया तरीका निकाला है.

दरअसल, हाल ही में करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था. उस वीडियो में वह आमिर खान के साथ नजर आई थीं. दिलचस्प बात यह है कि दोनों इसमें नए अंदाज में अपनी फिल्म का प्रमोशन करते दिख रहे हैं, जो देखते ही देखते ट्रेंड बन चुका है. इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए अब नीतू कपूर और रणबीर कपूर की भी एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में मां और बेटे की इस जोड़ी ने पूरे 7 सेकेंड के लिए फेदर को अपनी फूंक से हवा में रखा है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

इस दौरान रणबीर कपूर फूंक मारने की फेक एक्टिंग करते हुए मस्ती भी करते देखे गए, जिसे देख नीतू कपूर हंस पड़ती हैं. वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा, 'डिनर के समय लाल सिंह चड्ढा फिल्टर पर हाथ आजमा रहे हैं'. वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताते चलें कि इस फेदर ट्रेंड के तहत लोगों को स्क्रीन पर दिख रहे पंख को फूंक मारनी है. जैसे ही फेदर उड़कर उपर की ओर चला जाता है, टास्क कंप्लीट हो जाता है. सोशल मीडिया पर इसे एक चैलेंज की तरह लोग फॉलो कर रहे हैं. लोगों द्वारा इस फेदर चैलेंज को काफी पसंद किया जा रहा है. इससे पहले ऐसी ही एक वीडियो में आमिर खान इस ट्रेंड के जरिए फिल्म का प्रमोशन करते दिखे. वहीं उनके पीछे बैठी करीना भी इस चैलेंज को को एक्सेप्ट कर लेती हैं और स्क्रीन पर दिख रहे पंख पर फूंकने लगती हैं. 

बता दें कि 'लाल सिंह चड्ढा' का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है. यह हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की आधिकारिक रीमेक है. उस फिल्म में टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म के जरिए आमिर खान और करीना कपूर लंबे समय बाद दोबारा पर्दे पर साथ दिखेंगे.

यह भी पढ़ें- Krushna Abhishek ने सबके सामने कर दिया अर्चना पूरन सिंह की 'ड्रिंकिंग हैबिट' का खुलासा! एक्ट्रेस ने ऐसे किया रिएक्ट

Watch: जब करण सिंह ग्रोवर ने बिपाशा बसु की मांग में भरा सिंदूर, वीडियो देख एक्ट्रेस बोलीं- जब से आप मिले..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget