एक्सप्लोरर

शादी से पहले इस कारण घबरा गए थे Rishi Kapoor और Neetu Kapoor, फिर ब्रांडी पीकर लिए थे सात फेरे

Neetu kapoor Rishi Kapoor Wedding: नीतू कपूर ने हाल ही में इस बात खुलासा किया कि, शादी से पहले वो और ऋषि कपूर दोनों काफी घबरा गए थे. इतना ही नहीं फेरों के समय दोनों नशे में धुत थे, क्योंकि दोनों ने ब्रांडी पी थी.

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor Both Fainted Their Wedding: 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी की है. नीतू इन दिनों अपनी फिल्म ‘जुग जुग जियो’ (Jugjugg Jeeyo) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. नीतू फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही हैं. हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान नीतू ने अपने पति और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को याद किया. शादी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे शादी से पहले नीतू और ऋषि डर से बेहोश हो गए थे. उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि दोनों फेरे के दौरान नशे में थे, क्योंकि दोनों ने ब्रांडी पी थी.

नीतू हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो के को-स्टार्स अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ स्विगी (Swiggy) के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में शामिल हुईं. वरुण ने नीतू से पूछा कि क्या वो अनिल कपूर की शादी में शामिल हुई थीं. इस पर बीच में अनिल ने कहा कि, 'मैं अपनी शादी में खुद नहीं था'. अनिल कहते हैं कि, 'मेरी शादी में इतने कम लोग थे कि मुझे खुद को ही ढूंढना पड़ रहा था'. इस बीच नीतू कहती हैं कि, अनिल की शादी में सिर्फ पांच लोग थे जबकि मेरी शादी में पांच हजार से ज्यादा लोग थे.

5 हजार लोग देख घबरा गए थे नीतू-ऋषि

नीतू और ऋषि की शादी 22 जनवरी 1980 को आरके हाउस में हुई थी. शादी में पांच हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे. शादी में फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई थी. नीतू ने शादी के दिनों को याद करते हुए कहा कि, शादी में इतने सारे मेहमानों को देखकर वो और ऋषि घबरा गए थे. इसलिए दोनों कई बार बेहोश हुए.

नशे में लिए थे सात फेरे

मेहमानों की इतनी भीड़ देख मैं और ऋषि घबरा गए थे. क्योंकि हमें भीड़ से डर लगता है. फिर मैंने और ऋषि ने ब्रांडी (शराब) पी और इसके बाद फेरे लिए. फेरे के दौरान हम दोनों नशे में थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू-ऋषि की शादी में शामिल हुए थे नकली मेहमान

नीतू ने कहा, ‘ओह माय गॉड! मेरी शादी में जेबकतरे भी शामिल हुए थे. उन्होंने हमें गिफ्ट्स में पत्थर और चप्पलें दी थी. सभी अच्छे से तैयार होकर शादी में शामिल हुए, जिससे हम उन्हें पहचान नहीं पाए. शादी के बाद जब हमने गिफ्ट्स खोले तो उसमें पत्थर और चप्पलें निकली. सच में ये बहुत अजीब था.’

ये भी पढ़ें- Shahid kapoor: पत्नी मीरा कपूर और बच्चों के साथ स्विटजरलैंड छुट्टियां मना रहे हैं शाहिद कपूर, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीर

Jug Jugg Jeeyo Review: करण जौहर की ये फैमिली एंटरटेनर है काफी मजेदार, वरुण, कियारा, नीतू और अनिल कपूर जीत लेंगे दिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
National Film Awards 2026: गढ़वाली सिनेमा ने रचा इतिहास, फिल्म 'ढोली' को मिला रजत कमल पुरस्कार
नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2026: गढ़वाली सिनेमा ने रचा इतिहास, फिल्म 'ढोली' को मिला रजत कमल पुरस्कार

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget