एक्सप्लोरर

Cruise Party: ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को एनसीबी ने हिरासत में लिया, Shah Rukh Khan के बेटे Aryan Khan का नाम भी शामिल

एनसीबी ने बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारकर ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को हिरासत में लिया है. इस 8 लोगों में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है.

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बीती रात मुंबई में एक क्रूज पर छापा मारकर ड्रग्स पार्टी कर रहे 8 लोगों को हिरासत में लिया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई और एएनआई के हवाले से जानकारी मिली है. जानकारी के मुताबिक, इन 8 लोगों में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल हैं. सभी लोगों से एनसीबी के दफ्तर में पूछताछ की जा रही है. आर्यन खान के शामिल होने के बाद यह केस काफी हाई प्रोफाइल केस बन गया है. 

एनसीबी के अधिकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. एनसीबी के अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसियों को बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में आर्यन खान के अलावा अन्य की पहचान मुनमुन धमेचा, नुपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर, गोमित चोपड़ा और अरबाज मर्चेंट के तौर पर हुई है. 

शनिवार की शाम हुई छापेमारी

जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम हुई छापेमारी के दौरान एमडीएमए, एक्स्टेसी, कोकीन, एमडी (मेफेड्रोन) और चरस जैसे मादक पदार्थ बरामद किए गए. अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने इस जश्न पार्टी के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है. एनसीबी ने बताया है कि हिरासत में लिए गए लोगों को अब कोर्ट में पेश किया जाएगा.

एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर की छापेमारी

एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की है. एनसीबी की एक टीम ने क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में शनिवार शाम को गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर छापा मारा था और पार्टी कर रहे कुछ लोगों के पास से ड्रग्स भी बरामद किया. फिलहाल गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ जारी है. 

ये भी पढ़ें :-

जोधा अकबर फेम Manisha Yadav का हुआ निधन, कोस्टार Paridhi Sharma ने सोशल मीडिया पर लिखा भावुक नोट

Manoj Bajpayee Father Death: मनोज वाजपेयी के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
Box Office: चौथे दिन दोपहर 12 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 12 बजे तक 82 करोड़ रे पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget