एक्सप्लोरर

NCB Detained Armaan Kohli: अभिनेता अरमान कोहली को NCB ने हिरासत में लिया, घर से मिले ड्रग्स, कई घंटों तक चली छापेमारी

NCB Detained Armaan Kohli: एनसीबी ने आज दोपहर को अरमान कोहली के जुहू स्थित बंगले में छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें अपनी जीप में बिठाकर ले गई.

NCB Detained Armaan Kohli: 70 और 80 के दशक में एक बाल कलाकार के तौर पर और फिर 90 के दशक में एक हीरो के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स से जुड़े एक मामले में हिरासत में ले लिया है.

एनसीबी ने आज दोपहर को अरमान कोहली के जुहू स्थित बंगले में छापेमारी की और कई घंटों की पूछताछ के बाद उन्हें अपनी जीप में बिठाकर ले गई. बताया जा रहा है कि अरमान के घर पर हुई छापेमारी के दौरान एनसीबी को कुछ मात्रा में ड्रग्स भी बरामद हुआ है. फिलहाल ड्रग्स की ये मात्रा कितनी है और अरमान कोहली का ड्रग्स मामले में और क्या कनेक्शन है, इसे लेकर अभी तक एनसीबी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.

उल्लेखनीय है कि अरमान कोहली मुम्बई के जुहू स्थित विकास पार्क नामक सोसाइटी के बंगला नंबर 10 में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं. इस सोसाइटी में कुल 17 बंगले हैं.

एनसीबी की 11 सदस्यीय टीम अरमान कोहली के बंगले में छापेमारी के दौरान मौजूद थी. बाद में शाम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेडे़ भी शाम को अरमान कोहली से पूछताछ के लिए पहुंचे थे.

बता दें कि अरमान कोहली का विवादों से पुरानी नाता रहा है. 2018 में उनपर अपनी लिव इन पार्टनरनहीं रहीं नीरू रंधावा के साथ गाली-गलौच और मारपीट का इल्जाम भी लगा था. 

खुद नीरू रंधावा ने एबीपी न्यूज़ उस वक्त को दिये एक इंटरव्यू में बताया था कि किस तरह से गोवा में एक प्रॉपर्टी की देखभाल के सिलसिले से जुड़ी धनराशि को‌ लेकर अरमान ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौच की थी.

एबीपी न्यूज़ को इंटरव्यू देने के दौरान नीरू ने न सिर्फ अरमान कोहली की हरकतों के बारे में विस्तार से बात की थी, बल्कि उन्होंने अपने सिर पर लगी चोट को भी कैमरे के सामने दिखाया था. अपने साथ हुई मारपीट को लेकर नीरू रंधावा ने पुलिस में अरमान कोहली के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी.

School Reopen: 1 सितंबर से खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिल्ली सरकार ने कर्मचारियों के टीकाकरण का दिया निर्देश

UP Cabinet Expansion Exclusive List : यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द, जितिन प्रसाद और संजय निषाद का मंत्री बनना तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget