एक्सप्लोरर

‘मंटो’ की मुहब्बत में बिना फीस के ऋषि कपूर समेत कई कलाकारों ने किया काम, नवाज़ ने लिए सिर्फ 1 रुपए

नवाज उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. नंदिता दास निर्देशित इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि इस फिल्म में काम करने के बदले में अधिकतर कलाकारों ने पैसे नहीं लिए हैं.

नई दिल्ली: अपने शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में एक नया मुकाम हासिल करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक मंझे हुए कलाकार के तौर पर जाने जाते हैं. अलग-अलग तरह की भूमिकाओं में पूरी तरह फिट हो जाने वाले नवाज इन दिनों वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' को लेकर काफी चर्चा में हैं.

अब नवाज उर्दू लेखक सआदत हसन मंटो के जीवन पर बन रही फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. नंदिता दास निर्देशित इस फिल्म को लेकर खबर आई है कि इस फिल्म में काम करने के बदले में अधिकतर कलाकारों ने पैसे नहीं लिए हैं.

हाल में एक इंटरव्यू के दौरान नंदिता दास ने कहा, "नवाज ने इस फिल्म के लिए एक रुपये लिए. मैं हैरान रह गई जब एक एक कर लगभग सभी मुख्य कलाकारों ने इसी तरह का सपोर्ट किया, ऋषि कपूर, परेश रावल, रणवीर शौरी, दिव्या दत्ता और जावेद अख्तर ने कोई फीस नहीं ली. ऋषि कपूर ने इस बात का इशारा तो पहली ही मुलाकात में दे दिया था. परेश रावल मेरे साथ काम कर चुके हैं. कैमरे के पीछे से किसी अच्छे एक्टर के बारे में कहा जा सकता है कि एक्टर अच्छे काम का भूखा होता है."

नंदिता ने आगे कहा, "विश्वास कीजिए जीवन में बहुत कुछ ऐसा है जिसकी कीमत पैसे से ज्यादा है. किसी रोचक और अच्छे काम से जो आपको अनुभव और खुशी मिलती है वो पैसे से ज्यादा कीमती होती है. मैने खुद कई ऐसे प्रोजेक्ट में काम किया है और कभी पैसे की तरफ ध्यान नहीं दिया."

नवाज को मुख्य भूमिका में लेने की बात पर नंदिता पहले ही कह चुकी हैं, "नवाज की पर्सनैलिटी मंटो के कैरेक्टर से मैच करती है. मंटो का नजरिया, अक्खड़पन, गुस्सा, संवेदनशीलता, हंसमुख स्वभाव ये सारी चीजें नवाज में दिखती हैं और वो इस किरदार को पूरा कर पाने में सक्षम हैं.''

नंदिता दास के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 15 अगस्त को रिलीज़ किया गया. दर्शकों ने ट्रेलर को मिली जुली प्रतिक्रिया दी है. फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' रिकॉर्ड, क्या 'धुंरधर 2' को दे पाएगी मात?
तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
तरुण तेजपाल केस पर फिल्म बनाएंगे विशाल भारद्वाज, 'राशोमोन' स्टाइल में दिखेगी पूरी कहानी
Gen Z को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जेन जी को बता रहीं 'देश की बड़ी ताकत'
जेन जी को 'गटर जेनरेशन' कह चुकीं कंगना रनौत के बदले सुर, अब जमकर की तारीफ
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!
'उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा...' बॉलीवुड में एंट्री करेंगे प्रदीप रावत के बेटे विक्रमादित्य!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget