एक्सप्लोरर

National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट

National Film AwardS: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी उनकी अंतिम फिल्म 'मॉम' में दिल को छू लेने वाले अभिनय के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

नई दिल्ली: लक्षद्वीप से लेकर लद्दाख तक 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में क्षेत्रीय सिनेमा की धूम रही. शुक्रवार को राष्ट्रीय पुरस्कारों की घोषणा हुई. करीब तीन दशक बाद रीमा दास के निर्देशन वाली असमिया फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया है.

देश का सबसे बड़ा सिनेमा सम्मान प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को चुना गया, जो 'मुकद्दर का सिकंदर', 'द बर्निग ट्रेन' और 'अमर, अकबर, एंथोनी' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं. दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को भी उनकी अंतिम फिल्म 'मॉम' में दिल को छू लेने वाले अभिनय के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

श्रीदेवी के साथ फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में काम कर चुके जूरी के अध्यक्ष शेखर कपूर ने मीडिया को बताया, "श्रीदेवी को यह सम्मान मेरे साथ अच्छे ताल्लुकात की वजह से नहीं बल्कि 'मॉम' में उनके योगदान के लिए दिया गया है." फीचर फिल्मों के पैनल की अध्यक्षता हिन्दी तथा अंतर्राष्ट्रीय सिने जगत में अपने बेहतरीन काम के लिए पहचाने जाने वाले फिल्मकार शेखर कपूर ने की. गैर-फीचर फिल्म पैनल की अध्यक्षता नकुल कामते और सर्वश्रेष्ठ सिनेमा लेखन पैनल की अध्यक्षता अनंत विजय ने की. राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तीन मई 2018 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किए जाएंगे.

National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता की फेहरिस्त में मलयालम, मराठी, बांग्ला और असमी फिल्मों ने अच्छी-खासी पैठ बनाई है.

शेखर ने शुक्रवार को विजेताओं की घोषणा करते हुए कहा, "कौन जानता है कि जसारी कहां बोला जाता है? क्या किसी ने तुलू के बारे में सुना है?" उन्होंने जोर देते हुए कहा, "यह राष्ट्रीय एकीकरण है."

फीचर फिल्म श्रेणी में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल भाषाओं के अलावा अन्य भाषाओं की फिल्मों को भी सम्मानित किया गया. जूरी ने इस बात का उल्लेख किया. सर्वश्रेष्ठ जसारी फिल्म का पुरस्कार 'सिंजर' को, सर्वश्रेष्ठ तुलू फिल्म का पुरस्कार 'पद्दाई' और सर्वश्रेष्ठ लद्दाखी फिल्म का पुरस्कार 'वॉकिंग विद द विंड' को मिला, जिसने दो अन्य पुरस्कार भी जीता.

हिंदी सिनेमा में सिर्फ फिल्म 'न्यूटन' बड़ा विजेता बनकर उभरा. इसने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता और फिल्म के अभिनेता पंकज त्रिपाठी को 'स्पेशल मेंशन' मिला.

जहां इस जीत से खुश पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि वह इस पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं, वहीं फिल्म के निर्देशक अमित मर्सुकर ने कहा कि वह आशा करते है कि राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्म को मिली सफलता प्रासंगिक राजनीतिक सिनेमा के लिए और जगह बनाएगी.

National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट

फिल्म 'इरादा' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने कहा कि यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो बतौर कलाकार उन्हें जीवंत और खुश महसूस करा रहा है. इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण संरक्षण/परिरक्षण का पुरस्कार मिला.

फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' के गीत 'गोरी तू लट्ठ मार' के लिए गणेश आचार्य ने सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार जीता.

ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर रहमान ने दो पुरस्कार जीते. उन्हें तमिल फिल्म 'काटरू वेलियीदाई' के लिए संगीत निर्देशन और 'मॉम' के लिए एक्टिंग बैकग्राउंड म्यूजिक का पुरस्कार मिला.

इस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए 10 सदस्यीय जूरी की अगुवाई करने वाले शेखर कपूर ने कहा, "हिंदी सिनेमा को क्षेत्रीय सिनेमा चुनौती दे रहा है." उन्होंने कहा, "कुछ क्षेत्रीय फिल्मों में अभिनय प्रदर्शन पूरी तरह से जबरदस्त है. हिंदी फिल्में उनके साथ प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती, जिस स्थिति में हैं, उस स्थिति में तो बिल्कुल नहीं..और मैं जानता हूं कि क्यों हमारी हिंदी फिल्में सबकुछ बनने के लिए बहुत ज्यादा मशक्कत कर रही हैं. ये जड़ों से जुड़ी हैं और इसलिए वे सफलता हासिल करने में कामयाब हैं."

  • रीमा दास की फिल्म 'विलेज रॉकस्टार्स' गरीब बच्चों की अद्भुत कहानी है, जो अभावों के बीच मजेदार जीवन का लुफ्त उठाते हैं. इस फिल्म के लिए भनिता दास ने सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का सम्मान भी हासिल किया है. फिल्म के लिए मल्लिका दास ने सर्वश्रेष्ठ लोकेशन साउंड रिकॉर्डिस्ट का पुरस्कार जीता. National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट
  • उत्पल बोरपुतारी जिनकी पहली फिल्म 'ईशु' ने सर्वश्रेष्ठ असमिया फिल्म का पुरस्कार जीता, उन्होंने कहा, " 'विलेज रॉकस्टार्स' ने असमिया फिल्म समुदाय को जश्न मनाने का कारण दिया है."
  • एस.एस. राजामौली की फिल्म 'बाहुबली-2 : द कन्क्लूजन' को बेहतरीन लोकप्रिय मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार दिया गया है. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफेक्ट्स का पुरस्कार भी अपने नाम किया है. National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट
  • अभिनेता रिद्धि सेन ने बांग्ला फिल्म 'नगरकीर्तन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजाइनर, सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट और स्पेशल जूरी अवार्ड भी जीता.
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मलयालम फिल्म 'भयानकम' के निर्देशक जयराज ने जीता. फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा (रूपातंरण) और सर्वश्रेष्ठ छायांकन का पुरस्कार भी जीता. National Film Awards: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में रही क्षेत्रीय सिनेमा की धूम, यहां है पूरी लिस्ट
  • संगीत की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायन का पुरस्कार दिग्गज गायक के.जे. येसुदास और गायिका शाशा तिरुपति को मिला, जबकि जे.एम. प्रह्लाद ने गीत 'मुथुरत्ना' के लिए सर्वश्रेष्ठ गीत का पुरस्कार जीता.
  • निर्देशक की पहली सर्वश्रेष्ठ फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार फिल्म 'सिंजर' को मिला, जिसने सर्वश्रेष्ठ जासरी फिल्म का पुरस्कार भी जीता.
  • राष्ट्रीय एकीकरण पर नरगिस दत्त पुरस्कार मराठी फिल्म 'धप्पा' को मिला. वहीं, वी.सी. अभिलाषा निर्देशित मलयासम फिल्म 'आलोरुक्कम' ने सामाजिक मुद्दे पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता.
  • पुरस्कार जीतने वाली अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में 'कच्चा लिम्बू ' (मराठी), 'थोड़ीमुथालूम दृक्साक्शियुम' (मलायलम), 'हेबेट्टू रामक्का' (कन्नड़), 'हैलो अर्सी', (उड़िया), 'टू लेट' (तमिल), 'गाजी ' (तेलुगू), 'मयूराक्षी' (बंगाली) और 'डीएचएच' (गुजराती) को मिला.
  • सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म का पुरस्कार मराठी फिल्म 'म्होरक्या' ने जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ एनिमेशन का पुरस्कार 'द फिश करी' और 'द बास्केट' ने साझा किया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Alpha Box Office Day 20: 'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'अल्फा' ने 100 करोड़ क्लब में ली एंट्री, बनी 2026 की आठवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'धर्मेंद्र प्रधान के जवाब मांगीला', स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर नेहा सिंह राठौर का गाना वायरल, बोलीं- बच्चे लाठी खाकर दर्द में
'बंटवारा 1947' को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म
बंटवारा 1947 को सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी, बिना किसी कट के पास हुई सनी देओल की फिल्म

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget