एक्सप्लोरर

'ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड' रिलीज से पहले Naseeruddin Shah का बड़ा बयान, कहा- 'मुगलों ने बुरा किया तो गिरा दो ताजमहल-लाल किला'

Naseeruddin Shah Controversial Statement: नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड' जल्द रिलीज होने वाली है. जिसमें अभिनेता ने राजा अकबर का रोल प्ले किया है.

Naseeruddin Shah Controversial Statement: नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर से उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जो लोगों को गले से नहीं उतर पाएगा. दरअसल नसीरुद्दीन शाह की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड' जल्द रिलीज होने वाली है. इस सीरीज के रिलीज से पहले अभिनेता ने मुगलों को विनाशकारी बताने पर नाराजगी जाहिर की है.

ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड वेब सीरीज में नजर आएंगे नसीरुद्दीन

इंडियन एक्‍सप्रेस के साथ बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, 'जहां इतिहास के बारे में लोगों को सही जानकारी और सही तर्क नहीं होते, वहां नफरत और गलत जानकारी का साम्राज्‍य होता है. शायद यही कारण है कि देश का एक वर्ग अब बीते हुए कल पर, खासकर मुगल साम्राज्य पर दोष मढ़ता रहता है और इस पर मुझे गुस्‍सा नहीं आता, बल्‍क‍ि हंसी आती है.' 

''अगर मुगल साम्राज्य इतना ही राक्षसी था, विनाशकारी था...'
उन्‍होंने आगे कहा, 'अगर मुगल साम्राज्य इतना ही राक्षसी था, विनाशकारी था, तो उसका विरोध करने वाले उनके बनाए स्मारकों को क्यों नहीं गिरा देते. अगर उन्होंने जो कुछ भी किया वो भयानक था, तो ताजमहल को गिरा दो, लाल किले को गिरा दो, कुतुब मीनार को गिरा दो. लाल किले को हम पवित्र क्यों मानते हैं, इसे एक मुगल ने बनवाया था. हमें उनका महिमामंडन करने की जरूरत नहीं है और ना ही उन्हें बदनाम करने की भी जरूरत है.'

नसीरुद्दीन शाह ने ये बयान तब दिया जब सरकार के मंत्री लगातार मुगल काल की आलोचना कर रहे हैं. बीते कुछ साल में नाम बदलने की कवायद सी चल रही है. राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक मुगल गार्डन का नाम बदलकर भी अमृत उद्यान कर दिया गया है. 

बता दें, अभिनेता की वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्‍लड'  ZEE5 पर रिलीज होने वाली है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) ने राजा अकबर का रोल प्ले किया है. सीरीज की कहानी मुगल साम्राज्‍य के बंद कमरों में सत्ता के खेल और उत्तराध‍िकारी चुनने पर है. 

ये भी पढ़ें:

Ideas of India 2023: 'बॉयकॉट' ट्रेंड पर बोले Lucky Ali- मैं तो Bollywood समझता ही नहीं, ये इंडियन फिल्म इंडस्ट्री है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत

वीडियोज

Bollywood News: बाॅलीवुड गलियारों की बड़ी खबरें | Salman Khan | Mumbai | Diljit Dosanjh
Chhattisgarh News: रायपुर के व्यापारी ने महिला DSP पर लगाया करोड़ों हड़पने का आरोप | ABP News
जुबां पर प्यार का वादा... लेकिन आंखों में दौलत के सपने... हर वक्त उसे पैसा ही पैसा | Sansani
बेकाबू कार...मच गया हाहाकार, हादसे का वीडियो कंपा देगा! | Gujarat | Greater Noida
Parliament Winter Session: संसद सत्र के बीच जर्मनी जाएंगे Rahul Gandhi? | Amit Shah | Janhit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
खुशखबरी! वंदे भारत स्लीपर अब दौड़ने को तैयार, जानें कैसी है नई ट्रेन, इसमें क्या-क्या हैं सुविधाएं?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
यूपी में शुरू हुआ सर्दी का सितम, गाजियाबाद-नोएडा और लखनऊ में सांस पर संकट, जानें कितना है AQI?
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज, इस भारतीय का नाम चौंका देगा
Virat-Anushka Wedding Anniversary: एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
एक एड ने बना दी अनुष्का-विराट की जोड़ी, ऐसे शुरू हुई थी क्यूट लव स्टोरी की शुरुआत
बढ़ती ठंड के बीच पटना में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगे 8वीं तक के क्लास
बढ़ती ठंड के बीच पटना में बदला स्कूलों का समय, अब इतने बजे से लगेंगे 8वीं तक के क्लास
Kidney Damage Signs: आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
आंखों में दिख रहे ये लक्षण तो समझ जाएं किडनी हो रही खराब, तुरंत कराएं अपना इलाज
Trump Tariff on Indian Rice: भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
भारत के चावल से खुन्नस में क्यों ट्रंप, इस पर क्यों लगाना चाहते हैं टैरिफ?
Video: मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
मालिक की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया कुत्ता, फूट फूटकर लगा रोने- भावुक कर देगा वीडियो
Embed widget