एक्सप्लोरर

'पद्मावती' विवाद पर नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, विरोधियों को दे डाली ये सलाह

नाना पाटेकर ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद और दीपिका पादुकोण व निर्देशक संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी को गलत ठहराया है.

नई दिल्ली: फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चल रहे विवाद में अब दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का नाम जुड़ गया है. नाना पाटेकर ने फिल्म को लेकर चल रहे विवाद और दीपिका पादुकोण व निर्देशक संजय लीला भंसाली को जान से मारने की धमकी को गलत ठहराया है. नाना ने कहा कि किसी भी कलाकार या व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देना गलत है. फिल्म के कंटेट को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि फिल्म को लेकर विवाद क्यों हो रहा है? मैं नहीं जानता कि संजय लीला भंसाली की फिल्म किरदारों को किस प्रकार से फिल्माया गया है.  मैंने अभी तक फिल्म देखी नहीं है इसलिए मैं ये नहीं बता सकता कि फिल्म में कुछ विवादित है भी या नहीं. यह भी पढ़ें- तो क्या वोट बैंक के लिए हो रहा है 'पद्मावती' का विरोध? हकीकत बयां कर रहे हैं ये आंकड़े बैन करने की याचिका को दो बार खारिज कर चुका है सुप्रीम कोर्ट इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की याचिका को अब तक सुप्रीम कोर्ट दो बार खारिज कर चुका है. हाल ही में इस फिल्म को विदेश में भी रोकने के लिए याचिका दायर की गई थी उसे भी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया. यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर बड़े नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणियों से भी नाराज हैऔर उन्हें ऐसा ना करने की हिदायत दे चुका है. हाल ही में चीफ जस्टिस ने इस पर सुनवाई करते हुए कहा, "साधारण लोग फ़िल्म पर कोई भी बात कर सकते हैं. लेकिन बड़े पद पर बैठे लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं? जब सुप्रीम कोर्ट फ़िल्म की सामग्री पर विचार नहीं कर रहा, तो ज़िम्मेदार लोगों को भी इस बात को समझना चाहिए. आप सेंसर बोर्ड को उसका काम करने दें." भंसाली पहले भी दे चुके हैं सफाई जिस सीन को लेकर विवाद हो रहा है उस पर भंसाली पहले ही वीडियो जारी कर सफाई दे चुके हैं. भंसाली ये बता चुके हैं इस फिल्म में पद्मावती और खिलजी के बीच कोई ड्रीम सीक्वेंस नहीं है, यहां तक कि ये दोनों भूमिका निभा रहे कलाकारों ने साथ में कभी शूटिंग भी नहीं. ये फिल्म एक दिसंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन हर तरफ हो रहे विरोध और सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिलने के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. मेकर्स जल्द ही इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान करेंगे. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या आने वाली है 'भेड़िया 2'? वरुण धवन और कृति सेनन की मुलाकात ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, एडवांस बुकिंग में बना डाला साल 2026 का इतना बड़ा रिकॉर्ड
'रामायण' ने रिलीज से पहले 'बॉर्डर 2' को दी मात, जानें- एडवांस बुकिंग कलेक्शन
Box Office: मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम
मंडे को भी ‘जेलर 2’ की रही धूम, 'उड़ता तीर' की घटी कमाई, 'प्रहार'-'नई नवेली' ने तोड़ा दम

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget