एक्सप्लोरर

ना साथ रहते हैं, ना तलाक लिया है! नाना पाटेकर की बीवी और बेटे के बारे में सब कुछ जानिए

Nana Patekar Family Details: नाना पाटेकर ने मराठी एक्ट्रेस नीलाकांति पाटेकर से शादी की है. हालांकि उनकी बीवी उनके साथ नहीं रहतीं. कपल का एक बेटा भी है जो लाइमलाइट से दूर रहता है.

बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर इन दिनों एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ विवाद के चलते फिर सुर्खियों में आ गए हैं. तनुश्री ने 2018 में मी टू मूवमेंट के दौरान नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि मी टू के बाद से ही उन्हें काफी परेशान किया जा रहा है. विवाद को लेकर चर्चा में आए नाना पाटेकर की पर्सनल लाइफ भी काफी डिस्टर्ब रही है. बहुत कम लोग जानते हैं कि नाना और उनकी बीवी शादीशुदा होकर भी अलग-अलग रहते हैं.

नाना पाटेकर की वाइफ मराठी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस नीलाकांति पाटेकर हैं. नीलाकांति ने 1966 में एक चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था. वो नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. हालांकि नाना पाटेकर से शादी के बाद नीलाकांति ने एक्टिंग से दूरी बना ली थी. नीलाकांति पाटेकर ने विक्की कौशल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' से सालों बाद पर्दे पर कमबैक किया है. 

ना साथ रहते हैं, ना तलाक लिया है! नाना पाटेकर की बीवी और बेटे के बारे में सब कुछ जानिए

नाना पाटेकर के साथ नहीं रहतीं उनकी बीवी!
नीलाकांति पाटेकर और नाना पाटेकर की दोस्ती एक मराठी नाटक के दौरान शुरू हुई. धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने 1978 में शादी हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नाना और नीलाकांति के रिश्ते में कुछ मतभेदों के चलते दोनों सालों से अलग रह रहे हैं. दोनों ने तलाक नहीं लिया है, लेकिन अब वो एक साथ भी नहीं रहते.

ना साथ रहते हैं, ना तलाक लिया है! नाना पाटेकर की बीवी और बेटे के बारे में सब कुछ जानिए

नाना पाटेकर के बेटे के बारे में जानें
नाना पाटेकर से शादी के बाद नीलाकांति पाटेकर ने एक बेटे को जन्म दिया था, लेकिन ढाई साल की उम्र में उसकी मौत हो गई थी. कुछ सालों बाद नाना पाटेकर और नीलाकांति का एक और बेटा हुआ जिसका नाम मल्हार पाटेकर है. मल्हार मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहते हैं. वो राम गोपाल वर्मा की फिल्म द अटैक ऑफ 2611 में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं. उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है जिसका नाम नाना साहब प्रोडक्शन हाउस है.

FAQs: नाना पाटेकर की फैमिली से जुड़े सवाल
Q1. नाना पाटेकर की पत्नी कौन हैं?
नीलाकांती पाटेकर एक नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस हैं. 

Q2. क्या नाना पाटेकर और उनकी पत्नी साथ रहते हैं?
नहीं, दोनों सालों से अलग हैं लेकिन अब तक तलाक नहीं लिया है.

Q3. नाना पाटेकर का बेटा कौन है?
उनका बेटा मल्हार पाटेकर है, जो बेहद लो-प्रोफाइल जिंदगी जीते हैं.

Q4. क्या मल्हार पाटेकर फिल्मों से जुड़े हैं?
नहीं, वे फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं और मीडिया में भी कम नजर आते हैं.

Q5. क्या नाना पाटेकर ने दोबारा शादी की है?
नहीं, उन्होंने दोबारा शादी नहीं की है.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget