एक्सप्लोरर

Naga Shaurya Wedding: गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग नागा शौर्य ने लिए सात फेरे, सोशल मीडिया पर छाईं शादी की शानदार तस्वीरें

Naga Shaurya-Anusha Shetty: साउथ एक्टर नागा शौर्य ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी के साथ शादी कर ली है. ऐसे में नागा शौर्य की शादी की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं.

Naga Shaurya Marraige: साउथ सिनेमा के मशहूर कालाकार नागा शौर्य (Naga Shaurya) ने शादी कर ली है. अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी (Anusha Shetty) के साथ 20 नवंबर यानी रविवार को नागा शौर्य ने शादी के सात फेरे लिए हैं. ऐसे में तमाम लोग सोशल मीडिया पर नागा शौर्य को शादी की बधाईंयां दे रहे हैं. वहीं इंटरनेट पर नागा शौर्य और अनुषा शेट्टी (Naga Shaurya-Anusha Shetty) की वेडिंग की शानदार तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं. 

एक दूजे के हुए नागा शौर्य-अनुषा शेट्टी

नागा शौर्य की वाइफ बेंगलुरू की मशहूर बिजनेसवुमन में से एक है. 20 नवंबर को बेंगलुरु में ही नागा शौर्य और अनुषा शेट्टी की शादी का समारोह रखा गया. नागा शौर्य की इस शादी में दोनों पक्ष के माता-पिता, रिश्तेदार और दोस्तों को जमावड़ा लगा रहा. लंबे वक्त से नागा शौर्य और अनुषा शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे थे. ऐसे में अब जाकर इन दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं नागा शौर्य की शादी की तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि पारंपरिक साउथ इंडियन ट्रेडिशनल ड्रेस में नागा शौर्य और अनुषा शेट्टी काफी जच रहे हैं.

इतना ही नहीं शादी की खुशी इस कपल के चेहरे पर साफ झलक रही है. बता दें कि 19 नवंबर से नागा शौर्य की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन मेंहदी और हल्दी की शुरुआत हो गई थी. इसके बाद नागा और अनुषा ने एक दूसरे को रिंग भी पहनाई. तस्वीरों के साथ नागा शौर्य की शादी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे हैं. 

इन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं नागा शौर्य

साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकारों की सूची में नागा शौर्य (Naga Shaurya) का नाम शामिल होता है. साल 2011 में आई साउथ फिल्म 'क्रिकेट' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले नागा शौर्य ने 11 साल के करियर में कई फिल्में की हैं. इस लिस्ट में लक्ष्य, चलो, अश्वथामा, कृष्णा व्रिंदा बिहारी, दिया और ओह बेबी जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- ‘दृश्यम 2’ को सफलता मिलते ही अजय देवगन ने Bholaa को लेकर दिया हिंट! सामने आया ये दमदार वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget