एक्सप्लोरर

सेट पर खूब देती थी गालियां, नर्क बनाकर रख दी थी जिंदगी, पूजा भट्ट की वजह से डिप्रेशन में चला गया था ये एक्टर, अब छलका दर्द

Muzzamil Ibrahim: मॉडल और एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने पूजा भट्ट पर चौंकाने वाले आोरप लगाए हैं. एक्टर ने कहा कि फिल्म धोखा के सेट पर पूजा ने उनकी जिंदगी नर्क बना दी थी.

Muzzamil Ibrahim On Pooja Bhatt:  सुपरमॉडल और एक्टर रहे मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसके चलते वे सुर्खियों में छा गए हैं. अपने इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंन जहां अपनी एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को लेकर कई खुलासे किए तो वहीं उन्होंने पूजा भट्ट पर कई गंभीर आरोप भी लगाए. मुजम्मिल ने पूजा भट्ट की साल 2007 में डायरेक्ट की गई फिल्म धोखा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को महेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था.

सेट पर गाली-गलौज करती थीं पूजा भट्ट
वहीं सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में मुजम्मिल ने पूजा भट्ट को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए.  अभिनेता ने आरोप लगाया कि पूजा सेट पर गाली-गलौज करती थीं, जिससे उनके लिए चीजें मुश्किल हो गईं थीं यहां तक कि वे डिप्रेशन में चले गए थे. मुजम्मिल से पूछा गया था कि फिल्म धोखा करते वक्त उनके बारे में कौन सी चीजें बोली जा रही थीं.

 इस पर एक्टर ने कहा, “ बहुत सारी चीजें बोली गई थीं, जैसे अनप्रोफेशनल है, पूजा भट्ट का एक टेंपरामेंट है जो बहुत मुश्किल है. एक्टर्स के लिए उनका एटीट्यूड बहुत ही डिसरिस्पेक्टफुल था. महेश भट्ट मुझे बहुत पसंद करते थे. लेकिन पूजा ने मेरे बारे में बहुत कुछ कहा. मैं इसके बारे में डिटेल्स में नहीं बताना चाहता. मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करता था लेकिन उनका एब्यूजिव नेचर था. वह बहुत ही गालियां बकती थीं."

पूजा भट्ट के क्रूर बर्ताव की वजह से आते थे बुरे सपने
मुजम्मिल ने आगे कहा, "इसकी शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सहना पड़ा. मैं बहुत छोटा था और बहुत तकलीफ में था. मैं इस वजह से डिप्रेशन में चला गया. मुझे बुरे सपने आते थे. हर सुबह मैं भगवान से प्रार्थना करता था कि वह मुझे उससे बचाए. मुजम्मिल ने कहा, “एक महिला और इंसान के तौर पर मैं उनकी रिस्पेक्ट करता था. मुझे भट्ट साहब ने चांस दिया था. मेरी पहली फिल्म थी और मुझे उससे बहुत उम्मीद थी और मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड था. लेकिन जब आप एक बच्चे को मिसलीड करते हो, तो आप क्या एक्सपेक्ट करेंगे.

महेश भट्ट को सारी बात पता थी
मुजम्मिल ने यह भी बताया कि महेश भट्ट को इस स्थिति के बारे में पता था, लेकिन वह पूरी तरह से इंटरफेयर नहीं कर पाते थे. अभिनेता ने कहा, "वह पूजा से मेरे साथ ऐसा व्यवहार न करने के लिए कहते थे, लेकिन वह ऐसा तब करती थी जब वह आसपास नहीं होते थे. क्रू के सदस्यों और यहां तक ​​कि मुकेश भट्ट ने भी मुझे पूजा के व्यवहार और गुस्से के बारे में कहानियां सुनाईं थी."

डर की वजह से राज 2 करने से कर दिया था इंकार
'स्पेशल ऑप्स 2' के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने 'राज 2' में काम करने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा, "मैं भट्ट के साथ फिर से काम करने से डर रहा था. महेश सर मुझे 'राज 2' में कास्ट करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. यहां तक ​​कि सोनी राजदान ने भी मुझे अपनी फिल्मों में काम करने के लिए कहा, लेकिन मैंने उन सभी को मना कर दिया."

दूसरे एक्टर्स के साथ भी डॉग की तरह ट्रीट किया जाता था.
उन्होने आगे कहा कि वे दूसरे एक्टर्स के साथ भी डॉग की तरह ट्रीट करती थीं जैसे जॉन और डिनो के साथ. अगर वो कहती थी खड़े हो जाओ तो हम खड़े हो जाते थे, वो कहती थी बैठो तो हम बैठते थे. ये एटीट्यूड जो अपने एक्टर के लिए रखेगा तो खुद सोचिए वो कैसा इंसान होगा.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Muzammil Ibrahim (@muzamilibrahim7)

पूजा से डर गए थे मुजम्मिल
मुजम्मिल आगे कहते हैं कि मैंने इसके बारे में कभी बात नहीं की. पूजा ने मेरे बारे में बहुत बुरा बोला लेकिन मैंने कभी उनको भी क्लियरिफाई नहीं किया. इस पर सिद्धार्थ ने उनसे पूछा क्यों नहीं किया. तो मुजम्मिल ने कहा उस वक्त मैं बहुत छोटा था. मैं एक छोटे परिवार से आया था और वो एक बड़ी फैमिली से थीं. मैं उनसे बहुत ज्यादा डर गया था. क्योंकि उन्होंने मेरे आर्टिकल निकाले थे. मुझे पता था कि कहां से आ रहे हैं आर्टिकल क्या सोर्सेस है. मैंने ऐसा रवैया किसी एक्टर के साथ होते नहीं देखा. मैंने जानवर को भी ऐसे ट्रीट होते नहीं देखा.

मुजम्मिल इब्राहिम वर्क फ्रंट
बता दें कि पूजा भट्ट ने मुजम्मिल स्टारर 'धोखा' का निर्देशन किया था. जिसमें ट्यूलिप जोशी, अनुपम खेर, आशुतोष राणा सहित कई कलाकार नजर आए थे.  मुजम्मिल राखी सावंत के साथ रीमिक्स ट्रैक 'परदेसिया' में भी नज़र आ चुके हैंय वह 'हॉर्न 'ओके' प्लीज़' और 'विल यू मैरी मी?' जैसी फ़िल्मों का भी हिस्सा थे. अभिनेता अब के के मेनन की स्पाई एक्शन-थ्रिलर सीरीज़ 'स्पेशल ऑप्स 2' में जियो हॉटस्टार पर नज़र आएंगे.

ये भी पढ़ें:-Housefull 5A या Housefull 5B दोनों में से कौन सा वर्जन है बेस्ट, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वीर जारा' में कैमियो रोल के लिए मनोज बाजपेयी को कितनी मिली थी फीस? एक्टर बोले- 'यश चोपड़ा ने मुझे उतनी रकम...'
'वीर जारा' में कैमियो रोल के लिए मनोज बाजपेयी को कितनी मिली थी फीस? एक्टर ने किया खुलासा
Movie Release Live Updates: 'भारत भाग्य विधाता' में छा गईं कंगना रनौत, 'गर्वनर' भी है कमाल की फिल्म, रिव्यू पढ़ें
Live Updates: 'भारत भाग्य विधाता' में छा गईं कंगना रनौत, 'गर्वनर' भी है कमाल की फिल्म, रिव्यू पढ़ें
Haunted 3D BO Day 1: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, पहले दिन धुआंधार छापे नोट, जानें- कलेक्शन
Raja Shivaji Final BO: 'राजा शिवाजी' का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? कितना कमाया मुनाफा, जानें- सब यहां
'राजा शिवाजी' का फाइनल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा? कितना कमाया मुनाफा, जानें- सब यहां

वीडियोज

Main Vaapas Aaunga Review: इम्तियाज़ अली की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी
Kangana Ranaut का बेबाक अंदाज आपको हैरान कर देगा, बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक एक्सक्लूसिव बातचीत
Haunted 3D: Ghosts Of The Past Review: Vikram Bhatt की साख पर बट्टा है ये फिल्म!
Bigg Boss 20: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, सामने आई कंटेस्टेंट्स की पहली जानकारी
Raakh Review: अली फज़ल की दमदार वापसी, 2026 का सबसे बेहतरीन क्राइम शो?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बड़ा एक्शन, सुबह-सुबह TMC महासचिव के घर पहुंची कोलकाता पुलिस और सेंट्रल फोर्स के जवान
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बिहार के मसौढ़ी में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल आरोपी की इलाज के दौरान हुई मौत
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
बाबुल सुप्रियो भी छोड़ेंगे ममता बनर्जी का साथ? TMC सांसद ने खुद जारी किया बयान, शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर क्या कहा?
Haunted 3D BO Day 1: कंगना और मनोज की फिल्मों के आगे विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, तगड़ी ली ओपनिंग, जानें- कलेक्शन
विक्रम भट्ट की 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, पहले दिन धुआंधार छापे नोट, जानें- कलेक्शन
IND vs AFG: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा विराट कोहली की जगह? 3 खिलाड़ियों के बीच छिड़ी जंग
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'ईरान ने ड्रोन से किया था भारतीय जहाज पर अटैक', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, तेहरान ने किया खारिज
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
'आतंकवाद के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा सिंधु नदी का पानी', राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
पंजाब चुनाव में कौन होगा AAP का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार? केजरीवाल ने CM मान के सामने किया ऐलान
Embed widget