एक्सप्लोरर

सोनू निगम ने मुंडवाया सिर, अब मौलवी ने कहा- सोनू के खिलाफ नहीं है कोई फतवा

कोलकाता : मौलवी सैयद सहा अतेफ अली अल कादरी ने आज कहा कि अजान विवाद पर सोनू निगम के ट्वीट पर कोई ‘फतवा’ नहीं जारी किया गया है और, यदि गायक उनके रखे शर्तों को पूरा करते हैं तो उन्हें 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा. पश्चिम बगांल माइनारिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद अल कादरी ने कहा, ‘‘मैं बताना चाहता हूं कि सोनू निगम के खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं हुआ है.. मैंने अजान पर उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी थी. मैं कहना चाहूंगा, यदि आप (सोनू निगम) भारत जैसे एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष देश में रहना चाहते हैं तो आपको सभी धर्मों के साथ रहना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आज सोनू ने अपना सिर मुंडवाया है. लेकिन उन्हें 10 लाख रूपये का पुरस्कार पाने के लिए अभी भी दो अन्य काम करने पड़ेंगे. मैंने पुराने जूतों की माला का भी जिक्र किया है और उन्हें पूरे देश में घूमना होगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बार वह दोनों काम पूरे कर लें, मैं संवाददाता सम्मेलन करूंगा और निगम को चेक दूंगा.’’ धर्मगुरू ने कल कहा था कि सोनू निगम का सिर मुंडाने, उन्हें पुराने जूतों की माला पहनाने और उन्हें पूरे देश में घुमाने वाले को 10 लाख रूपये का इनाम दिया जाएगा.

बता दें कि इस मुद्दे पर मचे बवाल पर सफाई देने के लिए सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी और उसी दौरान उन्होंने सिर मुंडवा कर सभी को चौका दिया. आज उन्होंने सिर मुंडवाने और 10 लाख रुपये तैयार रखने को लेकर ट्वीट भी किया था.

 

जानें सोनू निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा...

सोनू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अज़ान पर नहीं बल्कि लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था. साथ ही इस सिंगर ने ये भी साफ कर दिया है कि ऐसा बयान उन्होंने सिर्फ मस्जिदों में होने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि मंदिर और गुरूद्वारे के लिए भी दिया है. सोनू निगम ने कहा है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.

क्या है पूरा विवाद...

आपको बता दें कि सोमवार सुबह सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’

sonu4

उनके इस बयान के बाद से ही बहस हो रही है. बॉलीवुड से एक्टर पूजा भट्ट, एजाज़ खान, सपा नेता आज़मा खान, अबु आजमी जैसी हस्तियों ने उनका विरोध किया है तो वहीं कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने उनके बयान का समर्थन किया है. यहां जानें- अज़ान कंट्रोवर्सी पर बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

इसके  बाद  से ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस शुरू हो गई है.  यहां लोग दो हिस्सों में बट गए हैं कोई इस सिंगर की बात को सही बता रहा है तो कोई उसकी आलोचना कर रहा है.

इस पर मचे बवाल के बाद कल फिर सोनू निगम ने ट्वीट किया और कहा कि वो अपनी बात पर कायम हैं. सोनू निगम ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं अपने बयान पर कायम हूं कि मस्जिद और मंदिर में लाउडस्पीकर प्रयोग करने की इजाज़त नहीं होनी चाहिए.’ यहां पढें विस्तार से- अज़ान वाले बयान पर कायम हैं सोनू निगम, कहा- मंदिर-मस्जिद में लाउडस्पीकर की इजाज़त ना हो

यहां आपको बता दें कि ये मामला इतना बढ़ गया है कि इस सिंगर के खिलाफ फतवा भी जारी हो गया है. वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे अपने पास से 10 लाख रुपए का इनाम देंगे. इस पर सोनू निगम ने ट्वीट करके पूछा है कि ये गुंडागर्दी नहीं है तो फिर क्या है...

यह भी पढ़ें-

सोनू ने मुंडवाया सिर और मांगे 10 लाख रुपये, जानें फतवा जारी करने वाले मौलवी ने इस पर क्या कहा?

सोनू निगम का सिर मुंडने वाले हकीम ने कहा, 'मुझे मिलने चाहिए 10 लाख रुपये...'

सोनू निगम ने मुंडवाया सिर, कुमार विश्वास ने कहा- ज़ुल्फ़ें गिरा कर नफ़रत का मुडंन करा ही दिया

यास्मीन नाम की मुस्लिम लड़की ने सोनू निगम से पूछे तीखे सवाल, 25 लाख बार देखा जा चुका है वीडियो

सोनू निगम के बचाव में उतरे सुनील ग्रोवर, कहा- वो किसी की भावनाएं आहत नहीं कर सकते

अज़ान कंट्रोवर्सी पर घिरे सोनू निगम, जानें बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक हस्तियों का रिएक्शन

सुबह होने वाली अज़ान पर सोनू निगम ने उठाए सवाल, कहा- ये गुंडागर्दी है

सोनू निगम कंट्रोवर्सी पर बोले एजाज, ‘जो मेरे धर्म के खिलाफ बोलेगा मैं उसकी रिस्पेक्ट नहीं कर सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 8 बजे तक किया डेढ़ करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 8 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' ओपनिंग डे पर करेगी छप्परफाड़ कमाई, जानें पहले दिन का प्रीडिक्शन

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget