एक्सप्लोरर

Munjya Box Office Collection Day 1: दर्शकों को डराने में सफल रही 'मुंज्या', लेकिन पहले दिन की कमाई में 'स्त्री' के आस-पास भी नहीं

Munjya Box Office Collection Day 1: शरवरी वाघ और आदित्य सरपोतदार की फिल्म 'मुंज्या' 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. आइए जानते है कि अब तक इस फिल्म की पहले दिन की कितनी कमाई हुई है.

Munjya Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की फिल्म 'मुंज्या' शुक्रवार, 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित यह एक हॉरर फिल्म है. जिसकी बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत रही है. अब तक की इसकी पहले दिन की कमाई सामने आ चुकी है.

पहले दिन की इतनी कमाई

'मुंज्या' बिना किसी बड़े चेहरे के बनी फिल्म है. शुक्रवार को सिनेमाघरों में इस फिल्म का पहला दिन है. फिल्म दर्शकों को डराने में सफल रही है. हालांकि इसकी कमाई पर भी लोगों का ध्यान टिका हुआ है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने शाम 7:45 बजे तक 2.21 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह शुरुआती आंकड़े हैं. पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फाइनल आंकड़े रात 10 बजे के बाद जारी किए जाएंगे.

'स्त्री' के आस-पास भी नहीं 'मुंज्या'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhagyashree (@bhagyashreemote)

इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है. इससे पहले सुपरहिट हॉरर फिल्म 'स्त्री' का निर्माण भी दिनेश विजन ने ही किया था. यह भी एक हॉरर फिल्म थी और दर्शकों का दिल जीतने में सफल रही थी. लेकिन 'मुंज्या' को लेकर उनका दाव थोड़ा उल्टा पड़ता हुआ नजर आ रहा है.

बता दें कि स्त्री ने बॉक्स ऑफिस पर शानदर शुरुआत की थी. यह फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी. इसमें श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव नजर आए थे. स्त्री ने भारत में पहले दिन 6.83 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था जो कि 'मुंज्या' के मुकाबले काफी अधिक और बेहतर है. हालांकि मुंज्या के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के अभी फाइनल आंकड़े आने बाकी हैं. यह सिर्फ शुरुआती आंकड़े बताए गए है. 

क्या है फिल्म की कास्टं

वहीं फिल्म में शरवरी वाघ के अलावा मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे कलाकार भी अहम रोल में नजर आ रहे है. इस हॉरर फिल्म की कहानी निरेन भट्ट और योगेश चांदेकर ने लिखी है.

VFX पर खर्च हुआ फिल्म का आधा बजट

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditya Sarpotdar (@aditya_a_sarpotdar)

फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने एक इंटरव्यू में पीटीआई भाषा को बताया था कि, ''फिल्म की 50 प्रतिशत लागत वीएफएक्स पर खर्च की गई थी और यह एक बड़ा अमाउंट है. यह (निर्माताओं का) दृढ़ विश्वास या वीएफएक्स का महत्व (फिल्म में) है...हमने सीजीआई और वीएफएक्स स्पेस से एक किरदार तैयार किया जो बहुत सारे रिसर्च और मेहनत से आया है.'' 

अब सोनाक्षी-रितेश करेंगे आदित्य की फिल्म में काम

फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में आदित्य सरपोतदार खुद को स्थापित कर चुके है. 'मुंज्या' की रिलीज के बाद अब वे बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करेंगे. बॉलीवुड के दोनों कलाकार आदित्य की फिल्म 'काकुडा' में लीड रोल में होंगे.

यह भी पढ़ें: Mr And Mrs Mahi Box Office Collection Day 7:'मिस्टर एंड मिसेज माही' की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत, 7 दिनों में इतना कर डाला कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget