एक्सप्लोरर

रणधीर कपूर ने बताया- छह महीने पहले ही हो चुका था आरके स्टूडियो का सौदा

रणधीर कपूर ने बताया है कि आरके स्टूडियो का सौदा छह महीने पहले ही हो चुका था. हालांकि सौदे की रकम पर उन्होंने कुछ साफ नहीं किया है.

रियलस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने मुंबई के चेंबूर में स्थित आरके स्टूडियो की जमीन खरीदने का ऐलान कर दिया है. एबीपी न्यूज़ संवाददाता रवि जैन ने इस संबंध में और जानकारी पाने के लिए अभिनेता रणधीर कपूर को फ़ोन‌ किया तो उन्होंने कहा कि ये सौदा छह महीने पहले ही हो चुका था. उन्होंने इस संबंध में और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. सौदे की रकम पर रणधीर कपूर ने कुछ नहीं कहा.

बताया जा रहा है कि कंपनी इस जमीन का इस्तेमाल कई प्रोजेक्ट्स के लिए करेगी. कंपनी ने कहा, ‘‘2.20 एकड़ में फैली इस परियोजना से करीब 33 हजार वर्गमीटर बेचने योग्य क्षेत्र मिलेगा जिसमें आधुनिक लग्जरी अपार्टमेंट तथा लग्जरी खुदरा क्षेत्र शामिल होंगे.’’

हालांकि कंपनी ने भी सौदे की राशि की जानकारी नहीं दी. कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन फिरोजशाह गोदरेज ने कहा कि कंपनी ने चेंबूर स्थित इस ऐतिहासिक स्थल को अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया है.

रणधीर कपूर ने बताया- छह महीने पहले ही हो चुका था आरके स्टूडियो का सौदा

आरके स्टूडियो को लेकर रणधीर कपूर का कहना है कि चेंबूर में स्थित यह संपत्ति उनके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रही है, क्योंकि यहां से कई दशक तक आरके स्टूडियो का परिचालन हुआ है. हमने इस संपत्ति की नई कहानी लिखने के लिए गोदरेज को चुना है.

आपको बता दें कि इस स्टूडियो को आजादी के ठीक एक साल बाद 1948 में शुरू किया था. यह स्टूडियो मुंबई के चेंबूर में स्थित है और यहां बीते समय में कई फिल्मों का निर्माण किया गया है. राज कपूर के निर्देशन में यहां बनी फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' 1985 में रिलीज हुई थी. यह 'शो मैन' द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस मंदाकिनी और राज कपूर के बेटे राजीव कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

बता दें, आरके फिल्म्स ने बॉलीवुड को 'बरसात' (1949), 'अवारा' (1951), 'बूट पॉलिश' (1954), 'श्री 420' (1955) और 'जागते रहो' (1956) जैसी शानदार फिल्में दी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
'मैं ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं...' कंगना रनौत के बयान पर CJP के सौरव दास हुए हमलावर
Box Office: बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
बुधवार को 'जना नायकन' की सुस्त हुई रफ्तार, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' का हाल
जाह्नवी कपूर से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद
जाह्नवी से लेकर अवनीत कौर तक ने 'स्‍पाइडर-मैन' की स्क्रीनिंग में लगाए चार चांद
'न फोन किया, न अंतिम संस्कार में आए अमिताभ बच्चन', दिवंगत कॉमेडियन मुकरी की बेटी का छलका दर्द
'न फोन किया, न अंतिम संस्कार में आए अमिताभ बच्चन', दिवंगत कॉमेडियन मुकरी की बेटी का छलका दर्द

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget