एक्सप्लोरर

Most Subscribed YouTuber: T-Series को पछाड़ Youtube पर MrBeast बना नंबर 1 यूट्यूब चैनल, 26 साल के लड़के ने रचा इतिहास

Youtube No 1 Channel MrBeast: यूट्यूब पर अब MrBeast चैनल के टी-सीरीज चैनल से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. इसका ऐलान MrBeast के जिम्मी डोनाल्डसन ने किया है.

Youtube N0 1 Channel MrBeast: यूट्यूब की दुनिया में 26 साल के एक लड़के ने इतिहास रच दिया है. इस लड़के ने भारत की एक म्यूजिक कंपनी को यूट्यूब पर फॉलोअर्स या सब्सक्राइबर्स के मामले में पछाड़ दिया है. यूट्यूब पर पहले सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स T-Series के हुआ करते थे लेकिन अब यह ताज MrBeast के नाम सज गया है.

साल 2005 में शुरू हुआ यूट्यूब दुनियाभर में दर्शकों का मनोरंजन करता है. इस प्लेटफॉर्म पर हर तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं. इससे लोग लाखों-करोड़ों में कमाई भी करते हैं. इस पर वीडियो के साथ ही अब लोग शॉर्ट्स या शॉर्ट वीडियो का भी आनंद लेते हैं. हालांकि इस पर अब सब्सक्राइबर्स के मामले में MrBeast आगे निकल चुका है. 

MrBeast के यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स

MrBeast एक यूट्यूब चैनल है. इसे चलाने वाला सिर्फ एक 26 साल का लड़का है जिसका नाम जिम्मी डोनाल्डसन है. यूट्यूब पर नंबर 1 बनने के बाद डोनाल्डसन बेहद खुश है. अपने एक्स एकाउंट से उन्होंने खुद इस गुड़ न्यूज को शेयर किया है.

उन्होंने पोस्ट में टी-सीरीज और MrBeast दोनों के यूट्यूब सब्सक्राइबर्स को कंपेयर किया है जिसमें आप देख सकते है कि MrBeast के फॉलोअर्स टी-सीरीज के मुकाबले अब ज्यादा हो चुके हैं. एक्स पर डोनाल्डसन ने लिखा है कि, ''6 सालों के बाद आखिरकार हमने प्यूडीपाई का बदला ले लिया है.''

क्या है प्यूडीपाई ?

जिम्मी डोनाल्डसन ने अपनी एक्स पोस्ट में जिस 'प्यूडीपाई' का जिक्र किया है उसके बारे में भी जान लेते हैं. प्यूडीपाई भी एक यूट्यूब चैनल है. फिलहाल इसके यूट्यूब पर 111 मिलियन सब्सक्राइबर्स है. टी-सीरीज Pewdiepie को पछाड़कर नंबर 1  बना था. जबकि अब MrBeast इस मुकाम पर काबिज है. 
 
MrBeast के यूट्यूब पर हुए 267 मिलियन सब्सक्राइबर्स

Most Subscribed YouTuber: T-Series को पछाड़ Youtube पर MrBeast बना नंबर 1 यूट्यूब चैनल, 26 साल के लड़के ने रचा इतिहास

जिम्मी डोनाल्डसन द्वारा चलाया जाने वाला यूट्यूब चैनल MrBeast नंबर 1 बन चुका है. MrBeast के यूट्यूब पर अब 267 मिलियन यानी कि 26 करोड़ से भी अधिक सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं. MrBeast चैनल पर अब तक कुल 798 वीडियो अपलोड हुए हैं.

T-Series के है 266 मिलियन सब्सक्राइबर्स

Most Subscribed YouTuber: T-Series को पछाड़ Youtube पर MrBeast बना नंबर 1 यूट्यूब चैनल, 26 साल के लड़के ने रचा इतिहास

वहीं दूसरी ओर T-Series के 266 मिलियन सब्सक्राइबर्स है. चाहे टी-सीरीज अब नंबर 1 यूट्यूब चैनल नहीं है लेकिन दूसरे नंबर पर टी-सीरीज ही मौजूद है. गौरतलब है कि टी-सीरीज भारत की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक वीडियो कंपनी है. इस पर अब तक 21 हजार से भी अधिक वीडियो अपलोड हुए है. 

यह भी पढ़ें:  Mr and Mrs Mahi BO Collection Day 3: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का वीकेंड कलेक्शन, राजकुमार की 6 साल पहले आई 'स्त्री' से भी आधा, जानें अब तक की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget