एक्सप्लोरर

मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

Monday Box Office Collection: सिनेमाघरों में इस समय कई फिल्में दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए मौजूद हैं. जानते हैं इनमें से किसने मंडे टेस्ट को पास किया है और कौन फेल हुआ है.

बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच कमाई के लिए भिडंत जारी है. जहां एक तरफ दो बड़े बजट वाली फ़िल्मों रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इन दोनों फिल्मो से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा अपनी हर दिन की कमाई से हैरान कर रही है. चलिए यहां जानते हैं इन तीनों फिल्मों का मंडे टेस्ट में क्या हाल रहा है?

रजनीकांत की ‘कुली ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
दूसरे सोमवार के कलेक्शन की बात करें तो, रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'कुली' की कमाई में दूसरे रविवार के मुकाबले 12वें दिन जबरदस्त गिरावट देखी गई. बता दें कि लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म ने वीकेंड का भरपूर फायदा उठाते हुए दूसरे संडे यानी 11वें दिन 11.35 करोड़ रुपये कमाए थे लेकिन 12वें दिन ये 3 करोड़ रुपये में ही सिमट गई.  इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का कुल 32 दिनों का कलेक्शन अब 260.35 करोड़ रुपये है.

 साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के अलावा, फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन, सत्यराज और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं. वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने इस फिल्म में एक कैमियो भूमिका निभाई है.


मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और आरआरआर फेम जूनियर एनटीआर स्टारर अयान मुखर्जी की स्पाई थ्रिलर 'वॉर 2' को अपने 11वें दिन की तुलना में दूसरे सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने में संघर्ष करना पड़ा. फिल्म ने जहां दूसरे रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे सोमवार को इसने 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक वाईआरएफ की फिल्म ने पूरे भारत में 224.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. हालाँकि, फिल्म ने दुनिया भर में 340.15 करोड़ रुपये की कमाई की है.
मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

 

महावतार नरसिम्हा ने 5वें मंडे कितनी की कमाई
25 जुलाई, 2025 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' को एक महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन ये अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने अपने पांचवें सोमवार यानी 32वें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ अश्विन कुमार की एक्शन महाकाव्य फिल्म ने पूरे भारत में अब तक 233 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.


मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

सैयारा ने छठे मंडे कितनी की कमाई?
अहान पांडे और अनीत पड्डा की मोहित सूरी निर्देशित फिल्म सैयारा को दर्शको ने खूब पसंद किया. ये रोमाटिक म्यूजिकल फिल्म रिलीज के 39 दिन बाद भी कमाई कर रही है. हालांकि अब ये लाखों में सिमट चुकी है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें को सैकनिल्क के मुताबिक छठे संडे इसकी कमाई में तेजी आई थी और इसने 80 लाख कमाए थे. लेकिन छठे मंडे इसकी कमाई का ग्राफ गिर गया और इसने 25 लाख रुपये कमाए, इसी के साथ सैयारा की 39 दिनों की भारत में कुल कमाई अब 327.90 करोड़ रुपये हो गई है.


मंडे को 'वॉर 2'-'कुली' में से कौन रही आगे? कैसा रहा 'महावतार नरसिम्हा'-'सैयारा' का हाल? जानें बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब

ये भी पढ़ें:-Mahavatar Narsimha Collection:क्या करके मानेगी 'महावतार नरसिम्हा'? एक महीने बाद भी कर रही इतना तगड़ा कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget