एक्सप्लोरर

स्किन कलर की वजह से हुए अपमानित, फुटपाथ पर भूखे पेट गुजारी रातें, Mithun Chakraborty ने जिंदगी में झेला इतना दुख

Mithun Chakraborty Struggle Days: मिथुन चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ भाषा में भी फिल्में की हैं. मिथुन चक्रवर्ती ने जिंदगी में काफी मुश्किलभरे दिन देखे हैं.

Mithun Chakraborty Struggle Days: लीजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा जाएगा. मिथुन ने अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. मिथुन चक्रवर्ती आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. लेकिन एक्टर की जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं रही है. उन्होंने अपनी जिंदगी में बहुत दुख झेला है और इसी कारण वो नहीं चाहते की उनकी बायोपिक बने.

स्किन कलर की वजह से अपमानित हुए एक्टर
एक इंटरव्यू में मिथुन ने कहा था- 'मैं अपनी जिंदगी में जिससे गुजरा हूं, मैं नहीं चाहता था कि कोई और भी गुजरे. हर किसी ने स्ट्रगल देखा और मुश्किल के दिनों से गुजरा है. लेकिन मुझे हमेशा मेरे स्किन कलर के लिए ट्रोल किया गया. मेरे स्किन कलर की वजह से मुझे सालों तक अपमानित किया गया.'

फुटपाथ पर गुजारी रातें
अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में मिथुन ने बात करते हुए कहा था- 'मैंने ऐसे दिन भी देखे हैं जब मैं खाली पेट और रोते हुए सोया हूं. यहां तक कि ऐसे दिन भी होते थे जब मुझे ये सोचना पड़ता था कि मेरा अगला खाना क्या होगा और मैं कहां सोऊंगा. मैं कई दिनों तक फुटपाथ पर भी सोया हूं.'  

'नहीं चाहता कभी बायोपिक बने'
इन्हीं सब कारणों से एक्टर नहीं चाहते कि उनकी कभी बायोपिक बने. मिथुन ने कहा था, 'इसी कारण से मैं नहीं चाहता कि मेरी बायोपिक कभी बने! मेरी कहानी कभी किसी को इंस्पायर नहीं करेगी, ये उन्हें मेंटली तोड़कर रख देगी. साथ ही लोगों को सपनों पूरी करने से हतोत्साहित करेगी. मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो. मैं अगर कर सकता हूं तो कोई भी कर सकता है. मैंने इंडस्ट्री में खुद को साबित करने के लिए बहुत लड़ाई लड़ी है. मैं इसलिए लीजेंड्री नहीं हूं क्योंकि मैंने हिट फिल्में दी हैं, मैं लीजेंड हूं क्योंकि मैंने जिंदगी के दुख और स्ट्रगल को पार कर लिया है.'

बता दें कि मिथुन ने छोटे रोल्स से शुरुआत की और फिर लीड हीरो बने. उन्होंने त्रिनेत्र, अग्निपथ, जोर लगा के हैय्या, ऐलान, मुझे इन्साफ चाहिए, हम से है जमाना, कसम पैदा करने वाले की जैसी कई हिट फिल्में दी हैं.

ये भी पढ़ें- Dadasaheb Phalke Award 2024: दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होंगे Mithun Chakraborty, इंडियन सिनेमा में योगदान के लिए मिलेगा पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office: गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कितना रहा कलेक्शन
गुरुवार को 'जना नायकन' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें- 'द ओडिसी' से 'धमाल 4' तक का कलेक्शन
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! 10 बजे तक कलेक्शन 28 करोड़ के पार
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान
‘इससे ‘मातृभूमि’ हिट नहीं होगी’, स्टूडेंट्स को प्रोटेस्ट खत्म करने की सलाह देकर ट्रोल हुए सलमान खान

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
ओटीटी पर होगी विराट कर्णा-नभा नटेश की 'नागबंधम' की एंट्री, जानें- कब और कहां देखें ये फैंटेसी कहानी
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
Embed widget