एक्सप्लोरर

पानी की टंकी के पीछे छिपकर सोया, कई दिनों तक रहना पड़ा भूखा, अब 400 करोड़ का मालिक है यह बच्चा

तस्वीर में नजर आ रहे बच्चे ने बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाया है. आज इसके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है हालांकि कभी इस बच्चे के पास न मुंबई में रहने के लिए घर था न ही खाने के लिए खाना हुआ करता था.

Guess Who: बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकार ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपने बचपन में गरीबी को करीब से देखा है. बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े स्टार्स का बचपन गरीबी में बीता है. हालांकि उन्होंने अपने दम पर अपनी किस्मत बदलकर गरीबी को काफी पीछे छोड़ दिया. आज बात एक ऐसे ही एक्टर के बारे में.

आपको ऊपर तस्वीर में एक छोटा बच्चा नजर आ रहा होगा. ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखने को मिल रहा यह बच्चा बॉलीवुड का एक बड़ा स्टार है. इस बच्चे के पास आज करोड़ों रुपये की संपत्ति है. हालांकि एक समय ऐसा था जब यह बच्चा मुंबई आया था तो इसे कई दिनों तक भूखे रहना पड़ा था. आइए जानते हैं कि यह बच्चा कौन है.

तस्वीर में दिख रहा यह बच्चा है बॉलीवुड का 'डिस्को डांसर'. यह तस्वीर है दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की. 16 जून 1970 को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में जन्मे मिथुन आज (16 जून) अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं. आइए उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं.

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे से किया ग्रेजुएशन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

मिथुन ने बीएससी तक की पढ़ाई की थी. इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट पुणे से ग्रेजुएशन किया था. इसके बाद वे काम की तलाश में मुंबई आ गए थे. हालांकि एक्टर के लिए यह काम पाना और रहना आसान नहीं था.

कई दिनों तक रहना पड़ता था भूखा

काम की तलाश में मुंबई आए मिथुन चक्रवर्ती को शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा. न उनके पास रहने के लिए जगह होती थी और न खाने के लिए खाना. मिथुन मुंबई में चोरी छिपे पानी की टंकी के पीछे सोया करते थे. वहीं कई बार उनके पास खाने को कुछ नहीं होता था तो उन्हें भूखे पेट भी रहना पड़ता था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Madalsa M Chakraborty (@madalsasharma)

मिथुन ने एक बार एक रियलिटी शो में खुलासा किया था कि कभी वे बिल्डिंग की छतों और पानी की टंकी के पीछे छिपकर सोया करते थे ताकि कोई उन्हें देख न लें. उन्होंने यह भी बताया था कि कई दिनों तक खाना नसीब नहीं होता था. कभी सिर्फ पानी पीकर काम चलाना पड़ता था तो कभी सिर्फ बिस्किट ही खाने को मिल पाते थे.

अब है 400 करोड़ रुपये की नेटवर्थ

मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में आई फिल्म 'मृगया' से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. कभी दाने-दाने के मोहताज रहे मिथुन आज 400 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. मुंबई के अलावा उनके पास ऊटी में भी घर है. एक सफल एक्टर के अलावा मिथुन 'मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स' के मालिक भी हैं.

यह भी पढ़ें: Chandu Champion BO Collection Day 3: 18 करोड़ से ज्यादा हुई 'चंदू चैंपियन' की कमाई, संडे टेस्ट में पास हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget