एक्सप्लोरर

Mirzapur 2 देखने से पहले Season 1 का recap है ज़रूरी, ‘शर्त बस ये है कि कट्टे चलते रहने चाहिए!’

23 अक्टूबर से वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' का आगाज़ होने जा रहा है. सीरीज का पहला सीजन बेहद हिट साबित हुआ था. जिसके बाद इसके दूसरे सीजन को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई थी. इंतज़ार की घड़ियां जल्द खत्म होने वाली हैं और फिर शुरू होने वाला है मिर्जापुर की गद्दी हथियाने का खतरनाक खेल.

अब तक की शायद सबसे धांसू वेब सीरीज में से एक ‘मिर्ज़ापुर’ का अगला सीजन 23 अक्टूबर को अमेज़न प्राइम पर रिलीज होने वाला है. दर्शकों के दिलों-दिमाग पर बेहद गहरी छाप छोड़ चुकी ‘मिर्ज़ापुर’ की पॉपुलैरिटी का आलम यह है कि इसके ट्रेलर को यूट्यूब पर अब तक 2.5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला है. ऐसे में ‘मिर्ज़ापुर-2’ के रिलीज होने से पहले क्यों ना इस  वेब सीरीज का छोटा सा रीकैप हो जाए…

यह कहानी है मिर्ज़ापुर के डॉन और कालीन व्यापारी ‘कालीन भईया’ (पंकज त्रिपाठी) की, जिनकी मर्ज़ी के बिना यहां पत्ता तक नहीं हिलता है. कालीन भईया के सुपुत्र हैं ‘मुन्ना भईया’ (दिव्येंदु शर्मा) और सारे फसाद की जड़ या यूं कहें कि सारा रायता इन्हीं का फैलाया हुआ है. दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक रात नशे में चूर मुन्ना भईया एक बारात में जबरन एंट्री ले लेते हैं और मौज मस्ती में गोली चला देते हैं जो सीधे दूल्हे को लगती है और बारात मातम में बदल जाती हैं.

Mirzapur 2 देखने से पहले Season 1 का recap है ज़रूरी, ‘शर्त बस ये है कि कट्टे चलते रहने चाहिए!’

इस घटना के बाद दूल्हे के घर वाले एक वकील, रमाकांत पंडित (राजेश तैलंग) से संपर्क करते हैं, इस उम्मीद में कि उन्हें न्याय मिलेगा. लेकिन मुन्ना भईया को जब ये बात पता चलती है तो वो जा पहुंचते हैं, वकील के घर उन्हें धमकाने. जहां, वकील के दो बेटे गुड्डू पंडित (अली फज़ल) और बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) मुन्ना भईया की जमकर पिटाई करते हैं. यहीं से इस वेब सीरीज में ट्विस्ट आता है और कालीन भईया गुड्डू और बबलू को अपने घर बुलाकर उन्हें अपने साथ काम करने के लिए राज़ी कर लेते हैं.

Mirzapur 2 देखने से पहले Season 1 का recap है ज़रूरी, ‘शर्त बस ये है कि कट्टे चलते रहने चाहिए!’

कालीन भईया की छत्र छाया में गुड्डू और बबलू काफी तरक्की करते हैं. कालीन भईया का कट्टों का व्यापार चल निकलता है, लेकिन इन सबके बीच मुन्ना भईया के मन में अपने पिता सहित गुड्डू और बबलू के लिए नफरत बढ़ती जाती है. मुन्ना की नफरत की एक वजह और भी थी जिसका नाम था ‘स्वीटी’, वही स्वीटी जिससे मुन्ना भईया प्यार करते थे, लेकिन स्वीटी को गुड्डू भईया पसंद थे. गुड्डू और स्वीटी की शादी की खबर मुन्ना भईया के सीने में खंजर की तरह उतर गई थी.

‘मिर्ज़ापुर’ की कहानी आगे बढ़ती है और कालीन भईया के दुश्मन ‘रति शंकर शुक्ला’ को उनके ही इलाके ‘जौनपुर’ में गुड्डू भईया गोली मार देते हैं. इस घटना के बाद कालीन भईया और गुड्डू, बबलू में खटास आ जाती है. इस बीच मुन्ना भईया, गुड्डू और बबलू के खिलाफ साजिश रचने में कामयाब हो जाते हैं और अपने पिता कालीन भईया पर ही अटैक करवा देता हैं. इस हमले में कालीन भईया तो बच जाते हैं, लेकिन इस अटैक का ठीकरा गुड्डू भईया के सिर फोड़ दिया जाता है. जिसके बाद कालीन भईया गुड्डू और बबलू को ठिकाने लगाने का आदेश दे देते हैं.

Mirzapur 2 देखने से पहले Season 1 का recap है ज़रूरी, ‘शर्त बस ये है कि कट्टे चलते रहने चाहिए!’

कहानी उस समय खूनी हो जाती है जब शबनम की शादी में मुन्ना भईया कत्लेआम मचा देते हैं. मुन्ना के निशाने पर गुड्डू-बबलू, स्वीटी डिम्पी पंडित (गुड्डू और बबलू की बहन) और गोलू होते हैं. इस हमले में जहां बबलू और स्वीटी मारे जाते हैं, वहीं गुड्डू भईया, डिम्पी और गोलू जैसे तैसे बच जाते हैं. मिर्ज़ापुर का अगला सीजन यही से शुरू होना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget