एक्सप्लोरर

Bollywood को लेकर बोले 'मिर्जापुर' फेम दिव्येंदु, यहां टैलेंट से ज्यादा लक चलता है

मिर्जापुर वेब सीरीज में मुन्ना भैय्या के किरदार में नजर आने वाले दिव्येंदु शर्मा ने बॉलीवड के बारे में कहा कि हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हम लक फैक्टर की बात ज्यादा करते हैं, क्योंकि यह केवल टैलेंट के बल पर नहीं चलती है.

मुंबई: अभिनेता दिव्येंदु शर्मा 'बदनाम गली' के बाद अब वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के नए सीजन की तैयारियों में जुट गए हैं. उनका कहना है कि प्रतिभा की मदद से आप लंबे समय तक मैदान में बने रह सकते हैं, लेकिन बॉलीवुड में किस्मत की भूमिका अहम है. बॉलीवुड पूरी तरह से टैलेंट बेस्ड इंडस्ट्री नहीं है.

साल 2011 में 'प्यार का पंचनामा' से दिव्येंदु ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था. लेकिन इसके बावजूद दिव्येंदु का करियर उतना सफल नहीं हो पाया, जितनी कि उन्हें उम्मीद थी. उन्होंने 'चश्मे बद्दूर', 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' और 'बत्ती गुल मीटर चालू' जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया गया. हालांकि, पिछले साल आई सीरीज 'मिर्जापुर' में सबका ध्यान आकर्षित करने में दिव्येंदु फिर से एक बार कामयाब रहे.

हमारी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ टैलेंट के बल पर नहीं चलती है- दिव्येंदु

दिव्येंदु ने बॉलीवुड को लेकर कहा, "हमारी फिल्म इंडस्ट्री में हम लक फैक्टर की बात ज्यादा करते हैं, क्योंकि यह केवल टैलेंट के बल पर नहीं चलती है. फिल्में अगर अच्छी नहीं भी हों तब भी आपको बेहतर फिल्मों में काम करने का मौका मिलता है. कई सारे कलाकारों को हम अच्छे अभिनेता/अभिनेत्री के रूप में याद करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उनमें से सभी के पास कई सारी फिल्में हैं."

दिव्येंदु ने आगे कहा, "मैं कड़ी मेहनत करने के लिए हमेशा प्रेरित रहता हूं, क्योंकि आलोचकों को मेरा काम पसंद आता है, मेरे दर्शक मेरे काम को पसंद करते हैं. आखिकार, मैं यहां एक अभिनेता बनने के लिए आया हूं और वही मैं कर रहा हूं." 'मिर्जापुर', 'फाटाफाटी' और 'बदनाम गली' से तो एक बात साफ है कि बॉलीवुड की के मुकाबले दिव्येंदु को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे किरदारों को निभाने के ऑफर्स मिल रहे हैं.

बीमार ऋषि कपूर से मिलने पहुंची दीपिका पादूकोण, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीरें

'मिर्जापुर' मेक्सिको में नंबर वन शो था, भाषा अब कोई बाधा नहीं है

एक्सपेरिमेंटल मटेरियल की मांग जिस तरह बदली है, इस बारे में पूछने पर दिव्येंदु बताते हैं, "यह पूरी तरह से सच नहीं है, क्योंकि मेरा मानना है कि एक अच्छी स्टोरी केवल एक अच्छी स्टोरी होती है. हाल ही में आई फिल्म 'अंधाधुन' ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम किया, बल्कि चीन में भी बेहतर प्रदर्शन किया."

दिव्येंदु ने यह भी कहा, "हमें इस बात की भी जानकारी मिली है कि 'मिर्जापुर' मेक्सिको में नंबर वन शो था. इसलिए मेरा यह मानना है कि भाषा और प्रारूप अब कोई बाधा नहीं है. यह वितरण और कहानी पर निर्भर करता है."

Box Office: SOTY 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिनों में कलेक्शन 25 करोड़ पार

सास बहू और साजिश: देखिए फुल एपिसोड । 12 May 2019

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget