एक्सप्लोरर

75 रुपए थी पहली सैलरी, आज 99 घरों का मालिक है ये सिंगर, जानें नेटवर्थ

Mika Singh Net Worth: बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुका एक बेहतरीन सिंगर धन-दौलत में कई एक्टर्स को मात देता है. कभी चंद रुपए की सैलरी पाने वाला ये सिंगर आज 99 घरों का मालिक है.

Mika Singh Net Worth: ग्लैमर की दुनिया में किस्मत चमकाना इतना आसान नहीं है. एक्टर्स से लेकर सिंगर्स तक काफी स्ट्रगल करके किसी मुकाम तक पहुंचते हैं. हालांकि अब उनके पास धन-दौलत की कोई कमी नहीं है. इस लिस्ट में एक नाम सिंगर मीका सिंह का भी है जिन्होंने हाल ही में अपने अचीवमेंट से जुड़ी खास बातों का खुलासा किया है.

बॉलीवुड हस्तियां फिल्मों से पैसा कमाती हैं, लेकिन ज्यादातर सितारे इनवेस्टमेंट के जरिए भी मोटी कमाई करते हैं. मीका सिंह ने भी इनवेस्टमेंट के जरिए अपनी काया पलट ली है. पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में मीका सिंह ने खुलासा किया है कि कभी उनकी सैलरी चंद रुपए था और आज उन्होंने घरों में मोटी रकम इनवेस्ट की हुई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

पहली सैलरी थी 75 रुपए
मीका सिंह ने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि ये 100 के आसपास पहुंच जाएगा. जब मैंने शुरुआत की, तो मेरी सैलरी 75 रुपए थी. मुझे कभी इस बात का अफसोस नहीं हुआ कि मैं कम सैलरी पर काम कर रहा था. मेरे शुरुआती टीनएज में, ये सच में एक बड़ी संख्या थी. मैंने गिटार बजाया, गाने गाए, जागरण में परफॉर्म किया, कीर्तन और कव्वाली गाई, वगैरह. ऐसा कोई भक्ति स्थान नहीं है जहां मैंने परफॉर्म न किया हो. फिर, मैं दलेर (मेहंदी) पाजी से मिला और हां अगर आपको अपनी जिंदगी में कुछ मिल रहा है, तो उसे कबूल करें. ये हमेशा सपने देखने के बारे में नहीं है, ये पूरा करने और कबूल करने के बारे में भी है.'

2012 में खरीदा पहला फ्लैट
मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने पहला घर 2012 में लिया था. वे कहते हैं- 'ये मेरी फेवरेट इमारतों में से एक है. मुझे ये इतना पसंद आया कि मैंने एक ही इमारत में छह फ्लैट ले लिए. लेकिन कानूनी मुद्दों की वजह से मैं यहां नहीं रह सका. इस इमारत में फ्लैट रखने वाले कई मशहूर हस्तियों को भी इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा.'

100 एकड़ के फार्म हाउस के मालिक हैं मीका सिंह
सिंगर आगे कहते हैं- 'कुछ लोग धूप के चश्मे, गहने और यहां तक कि जूतों में भी इनवेस्ट करते हैं. मेरा मानना ​​है कि हमें पैसा कमाना चाहिए और उसे समझदारी से खर्च करना चाहिए. मेरे पास 100 एकड़ का फार्म है जो मेरी बेशकीमती संपत्तियों में से एक है. लेकिन ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि इस फॉर्म की वजह से करीब 150 परिवार अपनी जिंदगी चला रहे हैं. खेती के साथ-साथ कई दूसरे आकर्षक बिजनेस भी हो रहे हैं.'

मीका सिंह की नेटवर्थ (Mika Singh Net Worth)
बता दें कि मीका सिंह के पास अपना एक प्राइवेट जेट भी है. 99 घर, एक 100 एकड़ का फार्म हाउस के साथ-साथ उनके पास बेहतरीन कार कलेक्शन भी मौजूद है. रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर की नेटवर्थ 450 करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें: साउथ हसीना को एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, कपड़ों में छिपाकर दुबई से लाईं 14.8 किलो सोना

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 7 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 7 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
Embed widget