एक्सप्लोरर

MeToo: श्याम कौशल ने मांगी माफी, कहा- मैं सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं

श्याम ने ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया है. श्याम ने अपने बयान में लिखा, ''मैंने हमेशा ही इंडस्ट्री में अपना सबसे बेहतरीन काम करने की कोशिश की है , साथ ही पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर मैं किसी को दुखी करने या अपमान करने की कोशिश नहीं की.''

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विकी कौशल के पिता और स्टंट डारेक्टर श्याम कौशल पर लगे यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. इसे लेकर अब श्याम कौशल ने माफी मांगी है. श्याम ने ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया है.

श्याम ने अपने बयान में लिखा, ''मैंने हमेशा ही इंडस्ट्री में अपना सबसे बेहतरीन काम करने की कोशिश की है , साथ ही पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही स्तर पर मैं किसी को दुखी करने या अपमान करने की कोशिश नहीं की. मैं अपने ऊपर लगे आरोप के बारे में पढ़ रहा था, जो किसी क्रू मेंबर ने लगाए हैं. अगर मैंने किसी को अनजाने में हर्ट किया है तो मैं बिना किसी शर्त के उन सब से माफी मांगता हूं. मैं सभी महिलाओं , प्रोडक्शन हाउस और फिल्म इंडस्ट्री के हर उस शख्स से माफी मांगता हूं जिन्हें जाने-अनजाने मैंने हर्ट किया हो.''

महिला ने लगाया था आरोप

नमिता प्रकाश नाम की महिला ने सोशल मीडिया के जरिए उन पर ये आरोप लगाए हैं. नमिता ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि हो सकता है मेरी कहानी उतनी घिनौनी नहीं है जितनी बाकियों की है. लेकिन ऐसे मामलों का सामने आना जरूरी है. नमिता ने साल 2006 की एक घटना का जिक्र करते हुए लिखा,'' आउटडोर शूटिंग के दौरान श्याम कौशल जो कि एक अवॉर्ड विनर और बेहद मशहूर स्टंट डायरेक्टर हैं, ने मुझे से उनके रूम में आने को कहा. उन्होंने कहा कि मेरे रूम में वोडका के लिए तुम मुझे ज्वाइन करो. उनका इस तरह से मुझे बुलाना ही बेहद गलत सा लगा, जिसके कारण मैंने उन्हें मना कर दिया . मैंने झूठ बोला कि मैं तो ड्रिंक कभी नहीं करती. तभी कुछ देर बाद उन्होंने अपना फोन निकाला और उसमें एक पोर्न क्लिप दिखाने लगे. उन्होंने कहा कि वो ये खासतौरपर बैंकॉक से लेकर आए हैं.''

नमिता ने लिखा कि इस घटना के आधे घंटे बाद उन्होंने इसकी शिकायत की . हालांकि उनके खिलाफ कोई एक्शन तो नहीं  लिया गया लेकिन हां मेरी प्रोड्यूसर ने उसके बाद मुझे उनके साथ अकेले नहीं रहने दिया. नमिता ने कहा कि मीटू के तहत ऐसे लोगों के नाम बाहर आने चाहिए जो अपनी कुर्सी का फायदा उठाकर ऐसी हरकतें करते हैं. बता दें कि इस मामले को लेकर श्याम कौशल की ओर से अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget