एक्सप्लोरर

#MeToo : निहारिका सिंह ने नवाजुद्दीन और साजिद खान पर लगाए आरोप

निहारिका सिंह ने देश में चल रहे मीटू अभियान से उत्साहित होकर खुलासा किया है कि उन्हें भी मनोरंजन उद्योग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार और साजिद खान के हाथों सेक्सुअल, शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा है.

पूर्व ब्यूटी क्वीन और 'मिस लवली' की अभिनेत्री निहारिका सिंह ने देश में चल रहे मीटू अभियान से उत्साहित होकर खुलासा किया है कि उन्हें भी मनोरंजन उद्योग में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूषण कुमार और साजिद खान के हाथों सेक्सुअल, शारीरिक, भावनात्मक, मौखिक और आर्थिक शोषण का सामना करना पड़ा है. निहारिका की तरफ से पत्रकार संध्या मेनन ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया है. निहारिका ने इसमें कहा है कि फिल्ममेकर राज कंवर ने उनके साथ 10 फिल्मों का कांट्रैक्ट साइन किया था. लेकिन न तो फिल्मों पर काम शुरू हुआ और न ही उसे उस वक्त मिल रहे किसी अन्य फिल्म में काम करने दिया. निहारिका ने 3,500 शब्दों के लंबे नोट में अपनी मीटू कहानी का खुलासा करते हुए लिखा, "उसके बाद मैं टी-सीरीज के भूषण कुमार के संपर्क में आई, जिन्होंने मुझे एक फिल्म की साइनिग अमाउंट के रूप में एक लिफाफा दिया, जिसमें 500 रुपये के दो नोट थे. उसी रात उनका संदेश मिला - मैं तुम्हें और जानना चाहता हूं, चलो कभी डेट पर. मैंने इसके जवाब में लिखा - क्यों नहीं! डबल डेट पर चलते हैं. आप अपनी पत्नी को लाना और मैं अपने ब्यायफ्रेंड को लेकर आऊंगी. इसके बाद उनका कोई जवाब अब तक नहीं आया." साल 2009 में उन्होंने 'मिस लवली' फिल्म साइन की, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दकी भी थे. उनका कहना है कि फिल्म के दौरान वह नवाजुद्दीन से प्रभावित हुई, जो फिल्मी दुनिया के बनावटी लोगों के बीच 'असली' और जमीन से जुड़े लगते थे. निहारिका ने एक घटना के बारे में लिखा जब उन्होंने नाश्ते पर उन्हें अपने घर बुलाया था, "जब मैंने दरवाजा खोला, तो उन्होंने मुझे जकड़ लिया. मैंने उन्हें दूर धकेलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने जाने नहीं दिया. थोड़े से बल प्रयोग के बाद मैंने आखिरकार हार मान ली. मुझे नहीं पता था कि इस रिश्ते को लेकर क्या करना है. उन्होंने मुझसे कहा कि परेश रावल और मनोज वाजपेयी की तरह एक मिस इंडिया या अभिनेत्री पत्नी का उनका सपना है. मुझे यह कबूलनामा थोड़ा मजाकिया लगा, लेकिन अच्छा भी लगा." लेकिन थोड़े ही दिन बाद हमारे रिश्ते में दरार आने लगी, क्योंकि उनके द्वारा बोले गए झूठ की पोल एक-एक कर खुलने लगी थी. मैंने उनसे कहा कि या तो आप मेरे साथ ईमानदार हो जाएं या फिर यह रिश्ता खत्म कर लें.हालांकि तीन साल बाद एक बार फिर हम कांस फिल्म महोत्सव में मिले, जहां मिस लवली की स्क्रीनिंग हो रही थी. वहां उन्होंने मुझसे सेक्सुअली दुबारा जुड़ना चाहा. उन्होंने नवाजुद्दीन को महत्वाकांक्षी, यौन कुंठित भारतीय मर्द करार दिया, जिसका जहरीला मर्दवादी रवैया सफलता के साथ ही और बढ़ गया है. इसके साथ ही उन्होंने साजिद खान के द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के अनुभव को भी साझा किया, जिस पर कई अन्य महिलाओं ने भी आरोप लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, चोट के निशान दिखे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की मुलाकात
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, चोट के निशान दिखे
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
Breaking: टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली
Tiger Shroff Firing Case LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली
LIVE Updates: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को एक और सफलता, शूटर्स की बाइक मिली

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget