एक्सप्लोरर

#MeToo: सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप में केट शर्मा ने सुभाष घई के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत

केट शर्मा नाम की अभिनेत्री सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आई हैं और उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी है.

मुंबई: #MeToo कैम्पेन के तहत एक के बाद एक हो रहे बड़े खुलासों से बॉलीवुड सबसे ज़्यादा प्रभावित होता नज़र आ रहा है. हाल ही में हिंदी सिनेमा के शो मैन सुभाष घई पर एक अनजान लड़की ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था. अब केट शर्मा नाम की अभिनेत्री सुभाष घई पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के साथ सामने आई हैं और उन्होंने पुलिस में लिखित शिकायत भी दर्ज करवा दी है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह शिकायत शनिवार की रात वर्सोवा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है.

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), जोन-9, परमजीत सिंह दहिया ने कहा, "हमें उनसे एक लिखित शिकायत मिली है और इस मामले की जांच चल रही है." अपनी शिकायत में अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि सुभाष घई ने अगस्त में उसे अपने घर पर बुलाया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश की.

शिकायत में कहा गया है, "उन्होंने (घई) मुझे छह अगस्त को अपने घर पर बुलाया. वहां लगभग पांच से छह लोग थे. उन्होंने मुझसे पीठ और सिर की मालिश करने के लिए कहा. मेरे लिए यह चौंकाने वाली घटना थी, लेकिन 73 साल के व्यक्ति के सम्मान के कारण मैंने तीन से पांच मिनट तक उनके सिर की मालिश की और इसके बाद अपने हाथ धोने के लिए मैं वॉशरूम चली गई."

इसमें कहा गया है कि घई इसके बाद उसके पीछे वॉशरूम तक आ गये और उसे एक दूसरे कमरे में ले गये. उन्होंने कहा कि वह उससे कुछ बात करना चाहते हैं. शिकायत में कहा गया है, "उन्होंने मुझे करीब आने के लिए कहा, मुझे अपनी ओर खींच लिया और जबरदस्ती किस करने की कोशिश की."

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि मैंने घई से कहा कि मैं जाना चाहती हूं, लेकिन फिल्म निर्माता ने उसे धमकी दी कि अगर वह गई तो वह उसे फिल्म में लॉन्च नहीं करेंगे. शिकायत में कहा गया है, "उन्होंने मुझसे कहा. जा के दिखा. तुम कहीं नहीं जाओगी और पूरी रात मेरे साथ रहोगी. नहीं तो मैं तुम्हे लॉन्च नहीं करूंगा और तुम्हें स्टार नहीं बनाऊंगा."

सुभाष घई ने किया आरोपों का खंडन

अभिनेत्री ने कहा कि वह इस घटना से चार से पांच महीने पहले से सुभाष घई को जानती थी. उन्होंने कहा, "उन्होंने मुझे पार्टियों के लिए अपने घर बुलाया और एक फिल्म में मुझे लॉन्च करने का वादा किया." हाल में लेखिका महिमा कुकरेजा ने ट्विटर पर एक महिला के साथ निजी बातचीत के स्क्रीनशॉट्स साझा किये थे जिसमें घई के खिलाफ रेप के आरोप लगाये गये थे.

सुभाष घई ने इन आरोपों को खारिज किया था और कहा था कि, "यह दुखद है कि किसी की भी छवि को धूमिल करना एक फैशन बन गया है. मैं इस तरह के झूठे आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं."

सुभाष घई के अलावा इन पर भी लगे हैं यौन उत्पीड़न के आरोप

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर इल्ज़ाम लगाए जाने के बाद से #MeToo कैम्पेन ने सही मायने में भारत में दस्तक दी. तनुश्री के बाद एक एक कर कई बड़े सितारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं. इनमें सुभाष घई, विकास बहल, कैलाश खेर, चेतन भगत, साजिद खान और आलोक नाथ जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. हालांकि कई कलाकारों ने आगे आकर खुद पर लगाए गए इल्ज़ामों के गलत बताया है. वहीं कई लोगों  ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है.

यह भी पढ़ें:

#MeToo: आरोप साबित हुए तो दोषियों संग काम नहीं करेंगी जोया, कोंकणा, किरण राव समेत ये 11 महिला निर्देशक

#MeToo: अध्ययन सुमन ने सुनाई अपनी आपबीती, कंगना रनौत बोलीं- उम्मीद है उन्हें न्याय मिलेगा

#MeToo: किरण खेर ने कहा, हर संस्थान विशाखा गाइडलाइंस का पालन करे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र ने अपनी मौत से पहले परिवार को क्या दी थी आखिरी सलाह? हेमा मालिनी ने किया खुलासा, सनी- बॉबी को लेकर कह दी ऐसी बात
धर्मेंद्र ने अपनी मौत से पहले परिवार को क्या दी थी आखिरी सलाह? हेमा मालिनी ने किया खुलासा
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
Alpha BO Collection Day 5: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'अल्फा' ने मंगलवार को दिखाई तेजी, कमा डाले करोड़ों, जानें- 5 दिनों में कितना वसूला बजट?
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
मुंबई: हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान की खुदकुशी का मामला, महिला कांस्टेबल से करता था प्यार, नहीं हो सकी शादी
IND vs ENG: लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
लगातार दूसरे मैच में 'फ्लॉप' हुए वैभव सूर्यवंशी, जोफ्रा आर्चर की रफ्तार के आगे बेबस, अब आगे क्या होगा
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
Embed widget