एक्सप्लोरर

Oscar Award जीतने के बाद बोलीं गुनीत मोंगा, मासिक धर्म हमें नहीं रोक सकता

फिल्मकार गुनीत मोंगा भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं पर आधारित फिल्म 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' के ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान दुनिया को बदलने के उनके मिशन और अधिक ताकत देगा.

फिल्मकार गुनीत मोंगा भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं पर आधारित फिल्म 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' के ऑस्कर पुरस्कार हासिल करने से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि यह सम्मान दुनिया को बदलने के उनके मिशन और अधिक ताकत देगा. फिल्म का सह-निर्माण भारतीय फिल्मकार गुनीत मोंगा की सिखिया एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा किया गया है. भारत में मासिक धर्म से जुड़ी वर्जनाओं के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई और असल जिंदगी के पैडमैन अरुणाचलम मुरुगनाथम के काम पर बात करती इस फिल्म को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह में डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट की श्रेणी में ऑस्कर मिला है. Oscar Awards 2019: मेहर्शाला अली ने 'ग्रीन बुक' के लिए जीता बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर मोंगा ने एक बयान में कहा, लॉस एंजेलिस के ओकवुड स्कूल से लेकर उत्तर प्रदेश के काठीकेरा तक की युवा लड़कियों के प्रयासों को पुरस्कृत करने और सर्वोच्च सम्मान देने के लिए अकादमी का आपका धन्यवाद. उन्होंने कहा, "पीरियड्स सामान्य हैं और ये हमें किसी भी तरह कुछ भी हासिल करने से नहीं रोकते. गौरी चौधरी द्वारा कई गांवों में प्रजनन संबंधी अधिकारों को शिक्षित करने के लिए चलाए गए एक्शन इंडिया के काम को 10 साल से अधिक हो चुके हैं. फेमिनिस्ट मेजोरिटी मूवमेंट और गर्ल्स लर्न इंटरनेशनल इस कार्य को अमेरिका में आगे बढ़ा रहा है." Oscar Awards 2019: 10 साल बाद मिला भारतीय फिल्म को ऑस्कर, यहां देखिए विनर्स की पूरी लिस्ट
View this post on Instagram
 

Started with a small dream in the English department room of @melissa_berton with her school girls of @oakwoodstories for empowering and educating other young girls across the world for better menstruation hygiene. This started 7 years ago with raising money and donating one pad machine... then thought the team should make a movie for better awareness!! @actionindia76 from India helped on ground in putting a machine. @raykaz and @samdavisdp captured all of this so beautifully with @kakarmandakini producing for @sikhya ❤️ . . Today here we are ! All the way to Oscars and have put this story on the map ! One night before the Oscars, whatever may happen.... Team @periodendofsentence is already a winner ! . . more power for all the support and magic @stacey_sher @lisataback . . . This is dedicated to dreamers like each one of you here. Keep inspiring ❤️ @helenyenser @mcmaxam @clairesliney @charlottesilverman @ruby_schiff @aveeybaaby @sophdasch @maggiesophiebrown

A post shared by Guneet Monga (@guneetmonga) on

ईरानी-अमेरिकी फिल्मकार रेका जेहताबची द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण लॉस एंजेलिस के ओकवुड स्कूल के विद्यार्थियों के एक समूह और उनकी शिक्षिका मेलिसा बर्टन द्वारा स्थापित द पैड प्रोजेक्ट द्वारा किया गया है. VIDEO: शादी की खबरों के बीच देर रात एक गाड़ी में साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, सामने आया ये वीडियो 26 मिनट की फिल्म उत्तरी भारत के हापुड़ की लड़कियों और महिलाओं और उनके गांव में पैड मशीन की स्थापना के ईद-गिर्द घूमती है. इस पुरस्कार के लिए 'पीरियड : एंड ऑफ सेंटेंस' का मुकाबला 'ब्लैक शीप', 'एंड गेम', 'लाइफबोट' और 'ए नाइट एट द गार्डन' के साथ था.
मोंगा ने दुनिया भर की लड़कियों को संदेश देते हुए कहा, "भारत में या दुनिया भर में हर लड़की को यह जानने की जरूरत है. पीरियड एक वाक्य का अंत है लेकिन एक लड़की की शिक्षा का नहीं." उन्होंने कहा कि वह वास्तव में चाहती हैं कि हर लड़की को पता चले कि उनमें से हर एक देवी है. मोंगा ने कहा, "अब हमारे पास एक ऑस्कर है..चलो दुनिया को बदल दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
आमिर खान को नजरअंदाज करने के दावे पर भड़कीं प्रीति जिंटा, पैपराजी को दिया करारा जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
अदनान सामी के 'लिफ्ट करादे' गाने को म्यूजिक लेबल ने कहा था सड़क छाप, बिना बजट के हुआ शूट
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल
शनिवार को 'स्पाइडरमैन' ने गाड़े झंडे, 'धमाल 4' सहित इन फिल्मों का ऐसा हाल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget